स्पेन रेल हादसे में 46 से ज्यादा लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी; अब तक क्या-क्या हुआ? – Jagran

स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें 46 से ज्यादा लोगों की …और पढ़ें
स्पेन में बड़ा रेल हादसा।
टोलेडो में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर।
हादसे में 49 से अधिक यात्रियों की दुखद मौत।
मानवीय भूल और सिग्नल फेल होना संभावित कारण।
डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन से एक बेहद दर्दनाक और बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। देश के मध्य टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इस भीषण हादसे में 46 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
बता दें कि यह दुर्घटना बुधवार को सुबह 9 बजे के ठीक बाद मैड्रिड-सेविल रेलवे लाइन पर, उरदा शहर के पास हुई। स्पेन के रेल ऑपरेटर ‘अडिफ’ के मुताबिक, एक ही दिशा में दक्षिण स्पेन की ओर जा रही रेन्फे ट्रेन ने आगे पटरी पर खड़ी इरियो ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय सरकारी प्रवक्ता एस्थर पाडिला के अनुसार, रेन्फे ट्रेन में 397 और इरियो ट्रेन में एक बच्चे समेत 147 यात्री सवार थे। यानी दोनों ट्रेनों में कुल मिलाकर 544 यात्री मौजूद थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बोगियां पटरी से उतर गईं और कुछ डिब्बे नीचे खड्डे में जा गिरे।
Spain train collision (3)
स्पेनिश अखबार ‘एल पाइस’ की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा मानवीय भूल और सिग्नल फेल होने का नतीजा हो सकता है। रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि मुख्य सिग्नलिंग सिस्टम फेल होने के बाद सिस्टम को मैनुअल मोड पर डाल दिया गया था, जिससे इलाके में कई ट्रेनें रुक गई थीं।
शुरुआती दावों के अनुसार, मैड्रिड के अतोचा कंट्रोल सेंटर के एक ऑपरेटर ने कथित तौर पर रेन्फे ट्रेन को आगे बढ़ने का निर्देश दे दिया, जबकि आगे पटरी पर पहले से इरियो ट्रेन खड़ी थी। हालांकि, अधिकारी अभी इस मामले की जाँच कर रहे हैं और आधिकारिक रूप से कारण स्पष्ट होना बाकी है।
बता दें कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत मेडिकल हेलिकॉप्टर्स को तैनात किया। टोलेडो और अल्काजार डी सैन जुआन के अस्पतालों को घायलों के इलाज के लिए तैयार किया गया है। दुर्घटना के बाद लापता हुआ एक ट्रेनी रेलवे कर्मचारी मृत पाया गया है, जबकि रेन्फे हाई-स्पीड ट्रेन का ड्राइवर अभी भी लापता है।
Spain train collision
ट्रेन में मौजूद एक पत्रकार और यात्री मिगुएल एंजेल पेरेज लगुना ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन का अंदरूनी हिस्सा इधर-उधर हिल गया और बोगियों में बुरी तरह चीख-पुकार मच गई। उरदा शहर के मेयर ने राहत कार्य के तहत स्थानीय खेल परिसर को घायलों व यात्रियों की सहायता के लिए तैयार करवाया है।
गौरतलब है कि यह इस साल स्पेन में हुआ कोई पहला बड़ा रेल हादसा नहीं है। इसी साल जनवरी में कॉर्डोबा प्रांत के अडामुज के पास एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी से उतर गई थी और सामने से आ रही रेन्फे ट्रेन से टकरा गई थी, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी।
Spain train collision (2)
लगातार हो रहे इन हादसों ने स्पेन के विशाल हाई-स्पीड रेल नेटवर्क की सुरक्षा, रखरखाव और निवेश पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां और जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि इस भयानक दुर्घटना के पीछे तकनीकी खामी थी या इंसानी लापरवाही। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, और मौतों का यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News