Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल में अधिवक्ता की पिटाई और इसके विरोध में प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर व मेडिकल छात्रों से मारपीट के मामले में एसआईटी ने छानबीन की तैयारी शुरू कर दी है। एसीपी की निगरानी में गठित तीन सदस्यीय टीम में क्राइम ब्रांच के निरीक्षक के अलावा कोतवाली और जार्जटाउन थाने के एक-एक उपनिरीक्षक को शामिल किया गया है। टीम दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए गंभीर आरोपों की निष्पक्षता से जांच करेगी। घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज, वीडियो साक्ष्य और संबंधित लोगों के बयान अहम होंगे। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि 22 अक्तूबर की रात अस्पताल में विवाद की शुरुआत कैसे हुई और मारपीट की घटना किन परिस्थितियों में हुई।
इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई डॉक्टर और मेडिकल छात्रों से मारपीट के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और उपलब्ध वीडियो साक्ष्यों का परीक्षण करेगी। इसके साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों, अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर घटनाक्रम का क्रमवार ब्योरा जुटाया जाएगा।अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप लगाए जाने के कारण पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। टीम सभी पहलुओं की पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play