UP MLC Election Result LIVE: लखनऊ सीट छीनने के बाद वाराणसी में बड़ी जीत की ओर सपा, अब तक भाजपा 6, SP 4 जीती – Hindustan

एमएलसी चुनाव के वोटों की गिनती में जुटे मतदान कर्मचारी।
UP MLC Election Results 2026 Live Vote Counting: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में लखनऊ की सीट भाजपा से छीनने के बाद वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर भी सपा बड़ी जीत की ओर है। सपा कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा ने 11 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले ली है। यहां भाजपा के विरोध के बाद वोटों की गिनती कुछ देर रोकी गई थी। 11 सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 6 और समाजवादी पार्टी (एसपी) 4 सीटें जीत चुकी है। उलटफेर लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर हुआ है, जहां सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान पार्षद अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया है। अवनीश सिंह इकलौते एमएलसी हैं जो इन 11 सीटों के चुनाव में हारे हैं। बाकी 10 एमएलसी ने अपनी-अपनी सीट बचा ली।
वाराणसी में सपा उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ सिंह से छठवे राउंड की गिनती के बाद 11833 वोटों से आगे चल रहे हैं। पांचवें राउंड की गिनती पर भाजपा ने आपत्ति जताई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव पर्यवेक्षक पर धांधली का आरोप लगाते हुए धरना भी दिया था। गणना रात 9 बजे के बाद फिर चालू हो गई थी। काउंटिंग रोकने पर अखिलेश यादव ने चेतावनी भरा बयान दिया था। अब सातवां राउंड चल रहा है।
लखनऊ में सपा की कांति सिंह ने भाजपा एमएलसी अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हराया
भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, गोरखपुर टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीती है। सपा ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक जीत ली है। टीचर में कई नतीजे मंगलवार को ही आ गए थे। बुधवार को तय हुए नतीजों में सबसे खास लखनऊ ग्रेजुएट का रिजल्ट है, जहां सिटिंग एमएलसी और भाजपा कैंडिडेट अवनीश सिंह को सपा की कांति सिंह ने बड़े अंतर से शिकस्त देकर चौंका दिया है। गोरखपुर टीचर एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते सीट बचा ले गए।
यूपी की 11 एमएलसी सीटों की मतगणना और नतीजों का हाल
1. वाराणसी शिक्षक- सपा के लालबिहारी यादव जीते- पहले भी वही थे
2. वाराणसी स्नातक- सपा के अशुतोष सिन्हा आगे- पहले भी वही थे
3. लखनऊ शिक्षक- भाजपा के उमेश द्विवेदी जीते- पहले भी वही थे
4. लखनऊ स्नातक- सपा की कांति सिंह जीतीं- पहले भाजपा के अवनीश सिंह थे, हारे
5. मेरठ स्नातक – भाजपा के दिनेश गोयल जीते- पहले भी वही थे
6. मेरठ शिक्षक- भाजपा के श्रीचंद शर्मा जीते- पहले भी वही थे
7. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक- भाजपा के हरि सिंह ढिल्लों जीते- पहले भी वही थे
8. अगरा स्नातक- भाजपा के मानवेंद्र सिंह जीते- पहले भी वही थे
9. आगरा शिक्षक- सपा के आकाश अग्रवाल जीते- पहले आकाश निर्दलीय जीते थे
10. गोरखपुर शिक्षक- भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी जीते- पहले ध्रुव निर्दलीय जीते थे
11. झांसी-प्रयागराज स्नातक- सपा के मान सिंह यादव जीते- पहले भी वही थे

UP MLC Election Result Live: वाराणसी में छठवें राउंड में सपा 11833 वोटों से आगे
वाराणसी में स्नातक एमएलसी की सीट पर प्रथम वरीयता के मतों की छठे चक्र तक हुई मतगणना में सपा के आशुतोष सिन्हा को 35086 और भाजपा के केदारनाथ सिंह को 23253 वोट मिल चुके थे। इस तरह आशुतोष सिन्हा 11833 वोटों से आगे हो गए थे।
वाराणसी में पांचवे राउंड में भी सपा आगे
वाराणसी में एमएलसी स्नातक के लिए छठे राउंड की मतगणना चल रही है। सपा के आशुतोष सिन्हा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी केदार सिंह से आगे चल रहे हैं। आशुतोष सिंह को पांचवे राउंड तक 28867 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के केदार सिंह को 19375 वोट ही हासिल हुए हैं।
लखनऊ में सपा की बड़ी जीत, 17127 वोटों से कांति सिंह विजयी
यूपी एमएलसी चुनाव में लखनऊ में सपा प्रत्याशी की बड़ी जीत हुई है। सपा प्रत्याशी कांति सिह स्नातक सीट पर 17127 वोट से विजेता घोषित की गई हैं।
वाराणसी में काउंटिंग रोकने पर अखिलेश की चेतावनी
भाजपाइयों के बवाल के बाद वाराणसी में रोकी गई काउंटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने सख्त चेतावनी दी है। सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा, नाइंसाफी इतनी भी नहीं होनी चाहिए कि लोग नैतिकता की सीमाएं तोड़ने पर मजबूर हो जाएं। अखिलेश का दावा है कि हजारों कार्यकर्ता मतगणना केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं। वाराणसी में MLC चुनाव की मतगणना को लेकर सियासी घमासान मच गया है। शिक्षक सीट जीतने के बाद स्नातक सीट पर भी सपा 7,195 वोटों से आगे थी, लेकिन कई घंटे से काउंटिंग रुकने पर बवाल खड़ा हो गया। अखिलेश यादव ने प्रशासन को चेतावनी दी, री-काउंटिंग कराकर भी कुछ हासिल नहीं होगा, पीडीए प्रहरी सजग हैं!
सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा-विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के छह शिक्षक व पांच स्नातक क्षेत्रों से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए मतदान हुआ था। 27 अक्टूबर से मतगणना प्रारंभ हुई थी।
लखनऊ स्नातक पर सपा आगे
यूपी विधान परिषद को लेकर लखनऊ खंड स्नातक को लेकर हो रही काउंटिंग के आठवें राउंड में सपा की कांति सिंह अब तक आगे हैं। इन्हें अब तक 51168 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के अवनीश कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। इन्हें अब तक 36313 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा है।
वाराणसी में रोकी गई स्नातक की काउंटिंग
वाराणसी में भाजपाइयों के हंगामे के बाद स्नातक की काउंटिंग रोक दी गई है। यहां शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी के जीत के बाद स्नातक सीट भी भाजपा के हाथ से निकलती दिख रही थी। इसी के चलते भाजपाइयों ने प्रेक्षक पर धांधली का आरोप लगाया और फिर धरने पर बैठ गए। भाजपाइयों ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की।
UP MLC Election Result Live: भाजपा के ध्रुव 307 मतों से जीते, औपचारिक घोषणा बाकी
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की दो दिनों से चल रही सांस रोक देने वाली मतगणना में आखिरकार परिणाम स्पष्ट हो गया है। दूसरी वरीयता के मतों की बेहद करीबी और उतार-चढ़ाव भरी गिनती के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार राजीव यादव को 307 मतों से पराजित कर दिया है। हालांकि, जीत की आधिकारिक औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।
UP MLC Election Result Live: बनारस में नतीजा बैलेट से आएगा या लखनऊ से आए फोन से, अखिलेश ने उठाए सवाल
भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के झड़प को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘देखना ये है कि बनारस का नतीजा बैलेट पेपर की गणना से आता है या लखनऊ से आए दूरदृष्टा-दूरभाष की टनटनाहत से। पीडीए प्रहरियों की आंखें ही नहीं, कान भी पूरी तरह मुस्तैद हैं और सारे पुख़्ता सबूत भी जुटा लिए गए हैं। चेतावनी देने के बाद भी अगर नतीजे में हेरफेर करने की कोशिश की गई तो एक-एक संलिप्त अधिकारी को कोर्ट में घसीटा जाएगा, तब किसी ‘सर का असर’ काम नहीं आयेगा न ही उन्हें बचाने भाजपाई आएंगे क्योंकि भाजपा किसी की सगी नहीं है। बनारस ने भाजपाइयों की नाकामी का रोडशो निकाल दिया है। वाराणसी के अपने कार्यकर्ताओं से फिर से हमारी अपील है : जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं!’
UP MLC Election Result Live: प्रेक्षक के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता
शिक्षक एमएलसी चुनाव में प्रेक्षक प्रांजल यादव के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। आवास विकास कॉलोनी में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रेक्षक को हटाने की मांग की। वहीं, मतगणना के पांचवें राउंड में आशुतोष सिन्हा 12,662 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।
UP MLC Election Result Live: मानवेंद्र सिंह को मिले 42743 वोट
आगरा खण्ड स्नातक निर्वाचन में भाजपा के डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के 42743 वोट मिले। जबकि सपा के शशांक यादव उर्फ सीटू को 27734 सीट है अस्वीकृत वोट 5852 मिले।
UP MLC Election Result Live: 12,225 वोट से सपा के कांति सिंह आगे
लखनऊ खंड स्नातक के 6वां चक्र की गिनती पूरी हो चुकी है। जहां भाजपा के अवीनश कुमार सिंह को 26498 वोट मिले हैं। जबकि सपा के कांति सिंह 38723 वोट मिले हैं। सपा कैंडिडेट 12,225 वोट से आगे चल रहे हैं।
UP MLC Election Result Live: चुनाव नतीजों का करेंगे एनालिसिस, बोले ब्रजेश पाठक
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘टीचर्स और ग्रेजुएट्स चुनाव क्षेत्रों के लिए लेजिस्लेटिव काउंसिल सीटों के चुनाव खत्म हो गए हैं, और भारतीय जनता पार्टी ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन सभी पर जीत हासिल की है। हम उन चुनाव क्षेत्रों का रिव्यू करेंगे जहां हमें जीत नहीं मिली। जैसा कि आप अच्छी तरह जानते हैं, BJP 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम इन चुनाव नतीजों का एनालिसिस करेंगे।’
UP MLC Election Result Live: भाजपा के षड्यंत्र और साजिश की हार, जीत के बाद बोले सपा प्रत्याशी मान सिंह यादव
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी मान सिंह यादव ने कहा, ‘28,600 से अधिक मतों से यह जीत हुई है। यह भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र और साजिश की हार है, मुद्दों की जीत है। जिस तरीके से अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा, हमारे मुद्दे स्पष्ट थे…वे खुद ही कहते थे कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। अगर सेमी फाइनल था तो इसको स्वीकार करें।’
UP MLC Election Result Live: प्रमाण पत्र के लिए सपाइयों ने रातभर काटा था बवाल
गौरतलब है कि शिक्षक एमएलसी के जीत का प्रमाण पत्र के लिए सपाइयों ने रात भर बवाल काटा था। रात करीब दो बजे परिणाम आ गया था। घंटेभर बाद भी प्रमाण पत्र न मिलने पर गणनास्थल पर धरना दिया था। प्रत्याशी एवं समर्थकों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धांधली का भी आरोप लगाया था। भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम न सुबह 6:30 बजे दिया प्रमाण पत्र था। अधिकारियों का कहना था कि प्रमाण पत्र के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ को भेजा गया था, वहां से देरी होने के कारण प्रमाण पत्र दिया।
UP MLC Election Result Live: वारणसी स्नातक सीट से सपा आशुतोष सिन्हा आगे, केदारनाथ सिंह पिछड़े
विधान परिषद वाराणसी खंड स्नातक सीट पर सपा प्रत्याशी 7195 वोटों से आगे चल रही है। पांचवे चरण की मतगणना शुरू हो चुकी है। रात 12 बजे तक रिजल्ट आने की संभावना है। भाजपा से केदारनाथ सिंह, सपा से आशुतोष सिन्हा समेत 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, एमएलसी स्नातक सीट पर कुल 1.19 लाख वोट पड़े थे, कुल 9 चरणों में मतगणना होनी है।
UP MLC Election Result Live: युवाओं के साथ खड़ा है भाजपा, जीते के बाद बोले मानवेंद्र प्रताप सिंह
MLC चुनाव में आगरा ब्लॉक ग्रेजुएट सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘भाजपा जिस प्रकार से विकास के काम कर रही है, सारे स्नातकों की सुरक्षा, उनकी चिंता कर रही है। उनके कल्याण के काम कर रही है… इस कारण से राज्य का युवा मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है। ये उसी का परिणाम है।’
UP MLC Election Result Live: सपा प्रमुख ने दी विजयी प्रत्याशियों को बधाई, ‘हो-हल्ला’ न करने की हिदायत भी
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी सपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्हें जीत पर ‘हो-हल्ला’ करने या जुलूस नहीं निकालने की हिदायत दी है। सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना है। कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएँ और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएं।’
आगरा खंड शिक्षक सीट पर आकाश जीते
आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल विजय घोषित किए गए हैं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी भाजपा के हरि किशोर तिवारी को 4268 मतों से पराजित किया। मंगलवार को सुबह शुरू ही मत करना देर रात तक तीन बार रुकी रही इस बीच सपा और भाजपा प्रत्याशी ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए बुधवार को सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को जरूरी प्रथम वरीयता के 50 फ़ीसदी मत न मिल पाने के कारण द्वितीय वरीयता की मतगणना करानी पड़ी। उसके बाद परिणाम घोषित किया गया। सपा के आकाश अग्रवाल को. कुल. 29865 मतों में से 14046 और भाजपा प्रत्याशी हरकिशोर तिवारी को 9783 मत प्राप्त हुए अस्वीकृत मतों की संख्या 2128 रही। मंडलायुक्त /आरओ नागेंद्र प्रताप ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर सपा जीती
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर 1,09,482 मतपत्रों की गणना हो चुकी है। इस सीट से सपा उम्मीदवार डॉ. मानसिंह यादव जीत गए हैं। डॉ. मानसिंह यादव को 27663 वोटों से जीते हैं, इन्हें 60,358 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक कुमार राठौर और 3949 वोट पर शिवशंकर पटेल तीसरे नंबर पर हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News