जादूगोड़ा| पूर्वी सिंहभूम जिले में मिलावटी खाद्य सामग्री की बेधड़क बिक्री के खिलाफ अब अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने मोर्चा खोल दिया है। पंचायत ने साफ चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द मिलावटखोरों पर कार्रवाई नहीं की तो पूरे जिले में हाट से लेकर जिला
ग्रामीण क्षेत्रों में मिलावटी तेल, बेसन और मसालों की बिक्री को लेकर दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कहा कि मिलावटखोरी एक जघन्य अपराध है। इसके विरुद्ध संगठन द्वारा शुद्ध का युद्ध अभियान देशभर में चलाया जा रहा है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष पप्पू सिंह ने इस मामले को लेकर प्रशासन का ध्यान दिलाते हुए कहा- “जब बाजार में अच्छी चना दाल 100 रुपये किलो बिक रही है तो बेसन 50 रुपये किलो कैसे बिक सकता है? यह गणित ही बता रहा है कि इसमें 50% से ज्यादा मिलावट है।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.