Written By Vandana Bharti
आज चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक बंद हैं. (फाइल फोटो)
अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए. आज यानी शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को देशभर के सभी बैंक बंद हैं. अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर पर ही रहकर अपने काम ऑनलाइन निपटाएं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, महीने के चौथे शनिवार को पूरे देश में सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहते हैं. जानिये आज बैंक क्यों बंद हैं और आने वाले दिनों में छुट्टियों का क्या शेड्यूल रहेगा.
आरबीआई (RBI) के दिशानिर्देशों के मुताबिक, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. आज अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है. इस नियम के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक शाखाओं में कामकाज ठप्प रहेगा. कल 25 अक्टूबर को रविवार है, जिसके कारण लगातार दो दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
अगले दिनों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
24 अक्टूबर (शनिवार – आज): चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद.
25 अक्टूबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद.
26 अक्टूबर (सोमवार): लक्ष्मी पूजा / प्रवेश दिवस / महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर त्रिपुरा (अगरतला), चंडीगढ़ (पंजाब/हरियाणा), जम्मू, श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक बंद रहेंगे.
क्या UPI, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेंगे?
भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन आपकी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहेंगी. एटीएम से कैश निकालना और बैलेंस चेक करना चालू रहेगा. ऑनलाइन ट्रांसफर और पेमेंट सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी.आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर या बिल पेमेंट कर सकते हैं. केवल चेक क्लीयरेंस, डिमांड ड्राफ्ट (DD), लॉकर एक्सेस और बैंक काउंटर से जुड़ी सेवाओं के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301