ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे में लगातार हुए फ्लॉप, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना लगभग तय – News24 Hindi

Written By Pankaj Joshi
गायकवाड़ की खराब बल्लेबाजी (Image: Instagram/ruutu.131)
Ruturaj Gaikwad: हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की. तीसरे वनडे में भारत को हार का सामना कर पड़ा. ऋतुराज गायकवाड़ भी सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने खुद को साबित किया. इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारतीय ए टीम का कप्तान बनाया गया. गायकवाड़ के पास तीन वनडे मैचों में बढ़िया रन बनाकर न्यूजीलैंड दौरे पर शान से जाने का मौका था. हालांकि गायकवाड़ के लिए अब मुश्किलें काफी बढ़ गई है. उनका न्यूजीलैंड जाना तय नहीं है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में वो बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं. एक मैच में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.
बहुत जल्द भारत का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने वाला है. टीम इंडिया वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. टी20 टीम का चयन कर दिया गया है. बहुत वनडे और टेस्ट के लिए भी टीम चुन ली जाएगी. ऋतुराज गायकवाड़ का न्यूजीलैंड जाकर वनडे खेलने का सपना टूट सकता है. विंडीज के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्हें खेलने का मौका मिला था. तीसरे वनडे में उन्होंने 57 रन बनाए थे. ऐसा लगा कि उनका फॉर्म जारी रहेगा लेकिन ये नहीं हो पाया.
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल वनडे मैच में वो 30 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. दूसरे वनडे में भी कमबैक नहीं कर पाए. 5 गेंदों में उन्होंने 12 रन बनाए. तीसरे वनडे में भी गायकवाड़ से रन नहीं बन पाए. उन्होंने 57 गेंदें खेली और 33 रनों पर आउट हो गए. गायकवाड़ ने क्रीज पर टिकने की बहुत कोशिश की. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उन्हें बहुत परेशान किया.
Sai Sudharsan – 1(6) & 13(29)
Devdutt Padikkal – 0(6), 1(10) & 2(6)
Ruturaj Gaikwad – 15(30), 12(5) & 33(57)
Rajat Patidar – 53(51), 67(81) & 3(8)
Prabhsimran Singh – 17(9) & 39(34)
Nishant Sindhu – 31(43), 13(33), 5(9)

Tough series for India A batters apart from Patidar 💔 pic.twitter.com/OYb2Zf9RcU
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में भारतीय ओपनर्स का निराशाजनक प्रदर्शन, यशस्वी जायसवाल का डक, केएल राहुल फ्लॉप
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने काफी निराश किया. कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया. पहले दो वनडे मैचों में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. तीसरे वनडे में भी टीम इंडिया के बैट्समैन फ्लॉप रहे. साईं सुदर्शन फेल साबित हुए. पहले मैच में 1 और दूसरे मैच में वो सिर्फ 13 रन बना पाए. देवदत्त पड्डिकल ने भी निराश किया. तीन वनडे मैचो में वो तीन रन ही बना पाए. रजत पाटीदार ने पहले दो वनडे मैचों में अर्धशतक लगाया. तीसरे वनडे में भी वो 3 ही रन बना पाए. प्रभसिमरन सिंह और निशांत सिंधु के बल्ले से भी रन नहीं निकले. खैर सबसे ज्यादा गायकवाड़ ने निराश किया. उनके पास टीम इंडिया में जगह बनाने का सुनहरा मौका था. टीम इंडिया के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर खेलेंगे. उनका फॉर्म भी अच्छा है. गायकवाड़ को झटका लग सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI 3rd T20I: हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं जीत के असली हीरो
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News