मुख्य बातें
Jupiter Wagons share price: जुपिटर वैगन्स लिमिटेड को रेल मंत्रालय से 1140 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी इसके तहत 2583 वैगन को बनाएगी। इस खबर के बीच जुपिटर वैगन्स लिमिटेड पर निवेशक टूट पड़े। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को यह शेयर 9% से ज्यादा बढ़त के साथ 198 रुपये के स्तर तक जा पहुंचा। बता दें कि शेयर में लगातार चौथे दिन बढ़त दर्ज की गई है। आइए कंपनी के शेयर और ऑर्डर की डिटेल जान लेते हैं।
जुपिटर वैगन्स के मुताबिक, इस ऑर्डर में BOXNHL और BOXNS श्रेणी के वैगन शामिल हैं। इसके अलावा, निजी क्षेत्र से भी कंपनी को लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं। निजी माल ढुलाई ऑपरेटर, वैगन लीजिंग कंपनियों और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के ग्राहकों से मिल रही मांग के कारण कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है। कंपनी के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 की चौथी तिमाही में करीब 2,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि रेल मंत्रालय की ओर से हाल ही में 5,800 BOBRN वैगन की खरीद के लिए जारी निविदा से भी निकट भविष्य में मांग बढ़ने की संभावना है।
कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक लोहिया ने कहा कि भारतीय रेलवे पहले के मुकाबले कहीं अधिक तेजी और बड़े पैमाने पर माल ढुलाई क्षमता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने वैगन वैल्यू चेन में कास्टिंग और बोगी से लेकर कपलर और ब्रेक सिस्टम तक, हर स्तर पर अपनी क्षमताओं को इंटीग्रेट किया है। अब हम ओडिशा स्थित अपनी फैसलिटी के जरिए इसमें व्हीलसेट को भी शामिल कर रहे हैं। इससे हमें लागत, गुणवत्ता और डिलीवरी की समय-सीमा पर बेहतर नियंत्रण मिलता है। निजी क्षेत्र से हमारे पास मजबूत ऑर्डर हैं, और हमें उम्मीद है कि अगली तिमाही में हमें लगभग 2000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिलेंगे, जिससे हमारे पास काम की अच्छी स्थिति बनी रहेगी।”
पिछले एक महीने में यह शेयर दबाव में रहा है और इसमें 14% की गिरावट आई है। लंबे समय के नजरिए से देखें तो इस शेयर में भारी गिरावट आई है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) इसमें 43.94% और पिछले एक साल में 42.56% की गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले तीन सालों में भी यह शेयर 38.94% गिरा है, जो इस पूरी अवधि के दौरान शेयर की कीमत पर लगातार बने दबाव को दिखाता है। लंबे समय में जुपिटर वैगन्स के शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। पिछले पांच सालों में इसमें 476.19% की तेजी आई है।
लेमन (Lemonn) के रिसर्च हेड, गौरव गर्ग का मानना है कि जुपिटर वैगन्स के शेयर में आया उछाल उत्साहजनक है, लेकिन कुल मिलाकर इसका ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है। गर्ग ने आगे कहा कि नए निवेशकों को तेजी के पीछे भागने के बजाय, शेयर की कीमत में लंबे समय तक स्थिरता आने का इंतजार करना चाहिए। जो लोग पहले से ही इसके शेयर रखे हुए हैं, उन्हें अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने से पहले ऑर्डर पूरे होने की स्थिति, मार्जिन में सुधार और कैश जनरेशन पर नजर रखनी चाहिए। जब तक कंपनी का मुनाफा नहीं बढ़ता, तब तक इस शेयर को केवल ‘रिकवरी’ की उम्मीद के तौर पर देखा जाना चाहिए।
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play