Lucknow News Today Woman Suffering From Depression Jumped into Gomti River Suicide Attempt Case Lucknow News in Hindi | Lucknow News: 'पुल पर स्कूटी खड़ी करके डिप्रेशन से परेशान महिला ने गोमती नदी में लगा दी छलांग', – Newstrack

Lucknow News Today Woman Suffering From Depression Jumped into Gomti River 
Lucknow News in Hindi: राजधानी लखनऊ में बुधवार दोपहर डिप्रेशन से परेशान एक 45 वर्षीय महिला ने गोमतीनगर स्थित पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। मौके पर वहां मौजूद गोताखोर शंकर ने फुर्ती दिखाते हुए महिला को नाव के सहारे बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को सिविल अस्पताल ले जाकर गंभीर हालत में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि महिला राजाजीपुरम के तालकटोरा की रहने वाली है। महिला बेसुध हालत में थी, जिस वजह से उससे पूछताछ नहीं हो सकी। वहीं, महिला के परिजनों से संपर्क करके उन्हें सूचित किया गया। परिजनों की ओर से बताया गया कि महिला लंबे समय से डिप्रेशन से परेशान थी, जिसके चलते आज उसने ये कदम उठाया।

बताया जाता है कि महिला जिस वक्त पुल से कूदी, उस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर नदी के पास मौजूद शंकर नाम का गोताखोर तुरंत अपनी नाव लेकर डूबती महिला के पास पहुंच गया। आनन फानन में शंकर ने महिला को पकड़कर पानी से बाहर निकाला और नाव में डालकर किनारे ले आया। जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि महिला के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शाम करीब साढ़े 4 बजे महिला का भाई महिला को लेकर अपने घर चला गया। महिला के भाई ने किसी मानसिक चिकित्सक को दिखाने की बात कही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News