Shreeom Singh
Date: 29-10-26 22:10
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे. दो दिवसीय बैठक में मिशन 2027 की रणनीति, संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें