By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
मौसम विभाग ने आज के लिए उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओले पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. राज्य के कृषि मंत्री जीतू वघानी ने बताया कि पीएम देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे.
यूपी चुनाव 2027 को लेकर लखनऊ में आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम करेगा. पीएम मोदी आज गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त के रूप में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित करेंगे. मौसम विभाग ने आज के लिए उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इन इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओले पड़ने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसरो आज रात 11.51 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा. देश-दुनिया की खबरों से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए पेज पर लगातार बने रहें.
Published On – Oct 30,2026 12:01 AM IST