Chatra News: सजावट के सामानों की बढ़ी मांग, मेड इन इंडिया लाइट्स बनी पहली पसंद – Hindustan

Chatra News: टास्क खबर – सजावट के सामानों की बढ़ी मांग, मेड इन इंडिया लाइट्स बनी पहली पसंद टास्क खबर – सजावट के सामानों की बढ़ी मांग, मेड इन इंडिया लाइट्स बनी पहली पसंद
पेंट, फर्नीचर और पर्दों की दुकानों में बढ़ी ग्राहकों की भीड़, घर सजाने में जुटे लोग
चतरा प्रतिनिधि
दीवाली के त्योहार को लेकर चतरा के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। घरों को आकर्षक और खूबसूरत बनाने के लिए लोग लाइट्स, पेंट, फर्नीचर और पर्दों की खरीदारी कर रहे हैं। त्योहार के मद्देनजर सजावट से जुड़े सामानों की दुकानों में ग्राहकों की भीड बढ़ी है। लोग घरों की रंगाई-पुताई से लेकर सजावटी लाइट्स और नए पर्दों तक की खरीदारी में रुचि दिखा रहे हैं। इस बार बाजार में चीनी लाइट्स के साथ भारतीय फैंसी लाइट्स की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। पहले जहां सजावटी लाइट्स के बाजार में मेड इन चाइना उत्पादों का दबदबा रहता था, वहीं अब मेड इन इंडिया लाइट्स ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। भारतीय डिजाइन की रंग-बिरंगी लाइट्स, आकर्षक झालर और हस्तनिर्मित लैंप व झूमर लोगों की पसंद बन रहे हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार सजावट के सामान खरीद रहे हैं। पेंट कारोबारियों के अनुसार, दीवाली पर घरों की रंगाई-पुताई कराने की परंपरा के कारण पेंट की मांग बढ़ जाती है। वहीं, फर्नीचर दुकानों में भी घरों को नया लुक देने के लिए लोग विभिन्न उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं। पर्दों की दुकानों में भी नए डिजाइन और आकर्षक रंगों वाले कर्टन्स की मांग बढ़ी है। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान ग्राहक गुणवत्ता, डिजाइन और कीमत को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रहे हैं। भारतीय उत्पादों के प्रति बढ़ती पसंद से स्थानीय बाजार में भी नई रौनक देखने को मिल रही है।
तिरुपति इंटरप्राइजेज के संचालक विकी कुमार ने बताया कि फिलहाल दीपावली बाजार में ग्राहकों की खरीदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि, त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। दुकान में चाइनीज लाइट की कीमत 45 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न डिजाइन की लाइटें उपलब्ध हैं। विकी कुमार, संचालक, तिरूपति इंटरप्राइजेज
फर्नीचर दुकान के संचालक रामचंद्र साव ने बताया कि इस साल बाजार में नए डिजाइन के फर्नीचर की मांग काफी बढ़ी है। दीपावली पर घरों को आकर्षक बनाने के लिए लोग नए फर्नीचर खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां रखने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए शोकेस की मांग भी त्योहार के दौरान बढ़ जाती है।
रामचंद्र साव, संचालक फर्नीचर दुकान
प्रकाश इलेक्ट्रिकल्स के संचालक आलोक कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर सजावटी इलेक्ट्रिकल सामानों की मांग लगातार बढ़ रही है। पहले जिन उत्पादों के लिए विदेशों पर अधिक निर्भर रहना पड़ता था, उनमें से कई अब भारत में भी बनाए जा रहे हैं। इससे बाजार में ऐसे उत्पादों की उपलब्धता बढ़ी है। ग्राहकों के बीच भारतीय उत्पादों की स्वीकार्यता भी बढ़ रही है। आलोक कुमार, संचालक, प्रकाश इलेक्ट्रिकल्स
पेंट दुकान के संचालक दिनेश कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर लोग अपने घरों को नया लुक देने के लिए विभिन्न रंगों और तरह-तरह के पेंट का इस्तेमाल करते हैं। त्योहार से पहले घरों की रंगाई-पुताई कराने की परंपरा के कारण पेंट की मांग बढ़ जाती है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार रंगों का चयन कर घरों को आकर्षक बनाने में जुटे हैं। दिनेश कुमार, संचालक, पेंट दुकान
फोटो29 अक्टूबर चतरा 17- विकी कुमार
फोटो29 अक्टूबर चतरा 18- रामचंद्र साव
फोटो29 अक्टूबर चतरा 19- आलोक कुमार
फोटो29 अक्टूबर चतरा 20- दिनेश कुमार
फोटो29 अक्टूबर चतरा 21- चतरा के एक इलेट्रॉनिक्स दुकान
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News