Chaibasa News: सरकारी आवासों के आवंटन व हाउस रेंट भुगतान अभिलेखों को अपडेट रखें – Hindustan

Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने निर्देश दिया है कि जिन पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सरकारी आवास आवंटित किए गए हैं, उनके हाउस रेंट भुगतान से संबंधित जानकारी का समुचित सत्यापन करते हुए अभिलेखों को अद्यतन किया जाए। इसके अतिरिक्त, आवंटित सरकारी आवासों में निवास कर रहे पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निर्धारित राशि नियमित रूप से जमा की जा रही है अथवा नहीं, इसकी भी विस्तृत जानकारी संकलित की जाए। समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की मौजूदगी में जिला आवास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत उपलब्ध सरकारी आवासों की स्थिति, आवास आवंटन की प्रक्रिया तथा निर्धारित पात्रता के अनुरूप पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवंटित आवासों से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से जिले में उपलब्ध विभिन्न श्रेणियों के सरकारी आवासों की संख्या, उनके आवंटन की स्थिति तथा आवंटित आवासों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवास आवंटन से संबंधित अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा पात्रता के अनुरूप किए गए आवंटन की जानकारी अद्यतन रखने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित शाखा को निर्देश दिया कि आगामी बैठक में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रतिवेदन में आवास आवंटन, हाउस रेंट भुगतान तथा निर्धारित राशि जमा किए जाने की स्थिति स्पष्ट रूप से दर्शाई जाए, ताकि संबंधित मामलों की समीक्षा तथ्यों के आधार पर की जा सके। बैठक में जिला आवास समिति से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी, अभिलेखों के अद्यतन संधारण तथा आवंटन एवं भुगतान से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस बैठक में जिला सामान्य शाखा प्रभारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, नजारत शाखा उपसमाहर्ता कुमार हर्ष तथा सामान्य शाखा के संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News