करवा चौथ पर घर से चांद नहीं दिख रहा था… पतियों को लेकर फ्लाईओवर पर पहुंच गईं महिलाएं, फिर वहीं खोला व्रत, Video – AajTak

करवा चौथ पर खराब मौसम की वजह से महिलाओं को चांद देखने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा. सुबह से निर्जला व्रत रखकर चांद निकलने का इंतजार कर रहीं महिलाएं आसमान में बादल होने से परेशान रहीं. काफी देर तक चांद दिखाई नहीं दिया तो महिलाएं अपने घरों की छतों और आसपास की खुली जगहों पर चांद देखने की कोशिश करती रहीं. लेकिन मौसम साफ नहीं होने की वजह से उन्हें चांद का दीदार नहीं हो पा रहा था. फिर राजस्थान के अलवर में बड़ी संख्या में महिलाएं चांद देखने के लिए अपने पति और परिवार के लोगों के साथ तिजारा फाटक फ्लाईओवर पर पहुंच गईं.
फ्लाईओवर से महिलाएं चांद को ऊंचाई से देखने की कोशिश करने लगीं. महिलाओं को लगा कि खुली जगह पर जाने से चांद आसानी से दिखाई दे सकता है. इसके बाद धीरे-धीरे फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी. देखते ही देखते फ्लाईओवर के दोनों ओर महिलाओं और उनके परिवार के लोगों की भीड़ दिखने लगी. चांद देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से वहां गाड़ियों की आवाजाही भी बढ़ गई. इसके चलते फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सड़क से गुजर रहे लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ: सुहागिनों ने चांद का दीदार कर खोला व्रत, देखें तस्वीरें
कुछ देर बाद जब चांद दिखाई दिया तो महिलाओं ने फ्लाईओवर पर ही पूजा की और चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोला. इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News