'यूपी में तीसरी बार खिलेगा कमल, 30 साल कहीं नहीं जाएगी BJP', अमित शाह का टारगेट – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया है. लखनऊ में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि यूपी में अगले 30 साल तक कोई दूसरी सरकार नहीं आने वाली. गृह मंत्री ने कहा कि इसकी वजह है कि उत्तर प्रदेश की जनता बीजेपी के साथ है और पूरे देश में भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा है.
अमित शाह ने कहा कि गुजरात, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और असम में बीजेपी कई बार सरकार बना चुकी है. बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है और ओडिशा में भी पार्टी ने बहुमत की सरकार बनाई है. अब यूपी की बारी है. उन्होंने अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश बाबू, अब यूपी की बारी है.”
यह भी पढ़ें: ‘मोदी जी तीन बार PM बने और चौथी बार भी बनेंगे’, लखनऊ में बोले अमित शाह
राहुल-अखिलेश को चुनाव आयोग पर चर्चा की चुनौती
अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग को निशाना बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दोनों नेता चुनाव हार जाते हैं तो अंपायर पर दोष लगाने लगते हैं. शाह ने चुनौती दी कि चुनाव आयोग को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा कर लीजिए, बीजेपी इसके लिए तैयार है. उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी 30 साल तक यूपी में कोई दूसरी सरकार नहीं आने वाली. शाह के इस बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया.
अमित शाह के बयान पर क्या बोले अखिलेश यादव?
अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश ने कहा, “बड़ी देर कर दी मेहरबान आते-आते.” उन्होंने दावा किया कि अभी तो शिक्षक चुनाव मैदान में उतरे हैं, जिस दिन चुनाव की घोषणा होगी, उसी दिन बीजेपी चुनाव हार जाएगी.
यह भी पढ़ें: ‘312 सीट वाली रिकॉर्ड जीत याद दिलाने आया हूं’, लखनऊ में BJP कार्यकर्ताओं से बोले अमित शाह
अखिलेश ने कहा कि हार-जीत भाषणों से तय नहीं होती, बल्कि यूपी की जनता इसका फैसला करती है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए होने जा रहा है. साथ ही बीजेपी के डबल इंजन सरकार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन अब डबल जीरो हो गया है.
अखिलेश ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के क्षेत्र में बीजेपी को हराया गया है. अमित शाह के कारसेवकों पर गोली चलने से जुड़े बयान पर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि बीजेपी को देखना चाहिए कि हाल में जनता ने किसे हराया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News