VIDEO: पंचकूला के स्कूल में खूनी हमला, तीसरी के छात्र ने KG की बच्ची को पत्थरों से पीटा… बेहोश होने पर नहीं रुका – AajTak

Feedback
हरियाणा के पंचकूला से स्कूल के अंदर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है. यहां सेक्टर-20 स्थित संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG में पढ़ने वाली बच्ची पर कथित तौर पर हमला कर दिया. आरोप है कि छात्र ने बच्ची को पत्थरों और गमले से बुरी तरह पीटा. हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे पहले अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के चलते PGI चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा.
बेहोश होने के बाद भी करता रहा हमला
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में हुई इस घटना के दौरान आरोपी छात्र ने पहले बच्ची पर पत्थरों से हमला किया. इसके बाद उसने गमला उठाकर बच्ची को चोट पहुंचाई. आरोप है कि बच्ची के बेहोश हो जाने के बाद भी छात्र नहीं रुका. वह उसे काफी देर तक घसीटता रहा और पत्थरों से हमला करता रहा. घटना की भयावहता के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया.
सेक्टर-6 अस्पताल से PGI चंडीगढ़ रेफर
घटना के बाद घायल बच्ची को आनन-फानन में पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. शुरुआती जानकारी में बच्ची को स्पेशल चाइल्ड बताया गया था, लेकिन अब स्पष्ट किया गया है कि वह सामान्य बच्ची है.
स्कूल पहुंची पुलिस, छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ
मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे. पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा हमला करने वाले छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह का हमला किन परिस्थितियों में किया.
स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
स्कूल के भीतर हुई इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि स्कूल परिसर में इतनी गंभीर घटना कैसे हुई और उस दौरान निगरानी की व्यवस्था कहां थी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
(इनपुट- उमंग सिरोन)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News