जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 31-10-26 17:40
Omar Abdullah Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है. उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है. शनिवार, 31 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर अपनी और निधि की तस्वीरें साझा करते हुए इस खुशखबरी का ऐलान किया. उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई.’ वहीं, निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी शादी की खबर साझा की. दोनों की शादी 30 अक्टूबर को होने की जानकारी सामने आई है. 
तलाक के तीन महीने बाद उमर अब्दुल्ला ने की नई शुरुआत
उमर अब्दुल्ला की यह शादी उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक के करीब तीन महीने बाद हुई है. 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों की शादी आपसी सहमति से खत्म करने का आदेश दिया था. दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे अपने वैवाहिक रिश्ते को समाप्त करने और एक-दूसरे के खिलाफ चल रहे लंबित मामलों को वापस लेने पर सहमत हैं. इस मामले में संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत सुप्रीम कोर्ट से विवाह विच्छेद की मांग की गई थी. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला की तलाक याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. 
A new journey began yesterday 💍@Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
1994 में हुई थी पायल अब्दुल्ला से शादी
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की मुलाकात 1994 में हुई थी. दोनों ने उसी साल 1 सितंबर को शादी की थी. इस शादी से उनके दो बेटे हैं, जिनके नाम जहीर और जमीर हैं. हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में दूरियां बढ़ती गईं और वे लंबे समय से अलग रह रहे थे. उमर अब्दुल्ला ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की बात कही थी. बाद में यह मामला अदालत पहुंचा और जुलाई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते का कानूनी रूप से अंत हो गया. 
दिल तो पागल है…! J&K के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के साथ की शादी Watch : https://t.co/IdUB1ITdFl #JammuKashmir #OmarAbdullah #NidhiRazdan #Bharat24Digital @OmarAbdullah @CM_JnK @OfficeOfLGJandK @Dhirendrasays https://t.co/GsdT57MvxN
कौन हैं निधि राजदान?
निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार और न्यूज एंकर हैं. वह लंबे समय तक एनडीटीवी (NDTV) से जुड़ी रही हैं और राष्ट्रीय राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. वह एनडीटीवी के चर्चित कार्यक्रम ‘Left, Right & Centre’ को भी होस्ट कर चुकी हैं. उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की साथ में सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी पहले भी चर्चा में रही है. अब दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की है.
ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट और शेड्यूल
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News