Dhanbad News: जेटेट परीक्षार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था पर रहेगा दारोमदार – Hindustan

Dhanbad News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में शामिल होनेवाले परीक्षार्थियों के लिए यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती होगी। धनबाद जिले में करीब 38 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें लगभग 30 हजार परीक्षार्थी दूसरे जिलों से धनबाद पहुंचेंगे। वहीं, धनबाद से भी इतनी ही संख्या में अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थियों की आवाजाही को लेकर परिवहन व्यवस्था पर भारी दबाव रहेगा। परीक्षा को लेकर शनिवार की देर रात से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई। दूसरे जिलों में परीक्षा देने जानेवाले अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचने के लिए पहले से ही यात्रा की तैयारी कर रखे हैं। रेल मार्ग से सफर करनेवाले परीक्षार्थियों को रविवार की सुबह होने वाली परेशानी से बचने के लिए शनिवार रात को ही ट्रेन से अनपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे। धनबाद स्टेशन में भी रात में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। सुबह लोग अपने- अपने सेंटर पर जाएंगे।
सुबह चार बजे से खुलेंगी बसें
बस ओनर एसोसिएशन के संजय सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह चार बजे से ही रांची, बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह और जामताड़ा समेत अन्य मार्गों पर बसों के परिचालन पर निर्भरता रहेगी। सुबह-सुबह बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के निकलने से बसों में भीड़ बढ़ने की आशंका है। सभी अभ्यर्थी समय पर परीक्षा सेंटर पहुंचे। इसके लिए प्रत्येक 15-20 मिनट के बीच बसों का परिचालन है।
ऑटो-टोटो पर निर्भर रहेंगे परीक्षार्थी
धनबाद जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को मुख्यरूप से ऑटो और टोटो पर निर्भर रहना पड़ेगा। निजी वाहन से भी अपने सेंटर पहुंचेगे। जिले में निरसा से लेकर गोमो तक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में दूर-दराज के केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को स्थानीय परिवहन की मदद लेनी होगी। एक ही समय में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के केंद्रों की ओर जाने से ऑटो और टोटो की मांग बढ़ेगी।
जिले में बनाए गए हैं 108 परीक्षा केंद्र
जेटेट परीक्षा के लिए जिले में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने से शहर के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में भी यातायात व्यवस्था महत्वपूर्ण रहेगी। निरसा से गोमो तक फैले परीक्षा केंद्रों के कारण परीक्षार्थियों को अपने केंद्र की दूरी और पहुंचने में लगनेवाले समय का विशेष ध्यान रखना होगा।
सुबह 7:30 बजे से पहली रिपोर्टिंग
परीक्षा के लिए पहली पाली में रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:30 बजे निर्धारित किया गया है जबकि दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 12:30 बजे रिपोर्ट करनी है। पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह-सुबह घर से निकलना होगा। वहीं, दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को भी समय रहते केंद्र पर पहुंचने की व्यवस्था करनी होगी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News