Jamshedpur News: शुक्रवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित हुआ। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना और जिला प्रशासन की खेल शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। उत्सव की थीम ‘नशा मुक्ति युवा, विकसित भारत’ रही। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 250 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया। उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी रुपारानी तिर्की, मेरा युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी मोंटू पातर और जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो ने किया। उत्सव के दौरान सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सामूहिक लोक नृत्य में ट्राइबल रिदम ने पहला, पटमदा डिग्री कॉलेज ने दूसरा और गोमहर अखाड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सामूहिक लोकगीत में करीम सिटी कॉलेज की टीम प्रथम, कला मंदिर बिष्टूपुर द्वितीय और पटमदा डिग्री कॉलेज की टीम तृतीय रही। कविता लेखन में नित्य झा पहले, अनम युसूफ दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।
नुक्कड़ नाटक में टीम सक्षम, करीम सिटी कॉलेज विजेता रही। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play