Dhanbad News:
लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में शनिवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) अमित कुमार गुप्ता ने की। संचालन नोडल अधिकारी (राजभाषा) सौरभ सिंह ने किया। बैठक में लोदना क्षेत्र के विभिन्न कोलियरियों व विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार व कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है। इस दौरान सितंबर 2026 तिमाही की सभी इकाइयों की हिंदी प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय के विभिन्न विभागों की हिंदी प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा लोदना क्षेत्र की हिंदी पत्रिका लोदना दर्पण के प्रकाशन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कुल 25 लोग उपस्थित रहे। जिनमें चार अधिकारी एवं 21 कर्मचारी शामिल थे। उपस्थित लोगों में क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) अमित कुमार गुप्ता, प्रबंधक (मानव संसाधन) धर्मेंद्र कुमार, हीरालाल राम, बड़ा बाबू राकेश कुमार, शिव लोचन हरिजन, सुमित बनर्जी, देवेंद्र कुमार साव, शंकर प्रसाद महतो, सूर्यदेव रजवार, नेहा चौधरी, मंजू सुचिता लकड़ा, लालटू एवं हीरु सहित अन्य लोग शामिल थे। अंत में अनुवादक रौशन कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play