Siddhart Nagar News: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना – Hindustan

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनगणना के द्वितीय चरण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना व एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य कराया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को सीडीओ व अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी बलराम सिंह व एडीएम संदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई।बैठक में जनगणना निदेशालय से नामित मंडल प्रभारी संजय, जनपद प्रभारी नागेंद्र यादव व जनगणना के मास्टर ट्रेनर ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्वगणना की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।
अधिकारियों को बताया गया कि 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्वयं अपनी और अपने परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। वहीं, एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या गणना की जाएगी। इस दौरान 40 सवालों के माध्यम से निर्धारित जानकारियां एकत्र की जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों के अधीनस्थ सभी कर्मचारियों की शत-प्रतिशत स्वगणना सुनिश्चित कराएं। इसके लिए सभी विभाग तीन दिनों के भीतर अपने कार्मिकों का डाटा तैयार कर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जनपद अनुदेश पुस्तिका भी वितरित की गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन करें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दें। साथ ही स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभागीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, जनगणना सहायक गया प्रसाद मिश्र, जनगणना सेल के बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News