Feedback
उत्तराखंड के पटेलनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए. दोनों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले भी शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं. इन दोनों की पहचान शमीम और शहजाद के रूप में हुई है.
पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. दोनों के पैर में गोली लगी है. घायल बदमाशों की पहचान समीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक के रूप में हुई है. दोनों हरिद्वार के रुड़की के निवासी बताए जा रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार थे. नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बुडपुर की ओर भागने लगे. पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. इस मुठभेड़ में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: केदारताल की बर्फीली वादियों में फंसे 8 ट्रेकर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दोनों को इलाज के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं. दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर में नकबजनी की घटनाओं में शामिल थे. शमीम और शहजाद के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले भी शामिल हैं.
फिलहाल पुलिस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है. उनके साथ और कौन-कौन शामिल हैं, इन सब एंगल से जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू