दिपके-ममता की मुलाकात… दिल्ली में हलचल तेज, क्या INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? – AajTak

Feedback
दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पार्टी के युवा नेतृत्व वाले प्रदर्शनों को समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी का धन्यवाद किया. साथ ही उन्होंने ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर इंडिया ब्लॉक की रैली के प्रति अपना समर्थन भी जताया.
हालांकि, अभिजीत दिपके ने साफ किया कि CJP अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी और रविवार को विपक्षी दलों की ओर से होने वाले प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी. उन्होंने कहा कि संगठन इस प्रदर्शन के समर्थन में है, लेकिन वह एक स्वतंत्र और तटस्थ मंच के तौर पर काम करना जारी रखेगा.
अभिजीत दिपके ने बताया कि वह ममता बनर्जी से पार्टी के शुरुआती प्रदर्शन को लेकर उनका धन्यवाद करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर CJP के पहले प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी ने संगठन और युवा आंदोलन का मजबूती से समर्थन किया था.
ममता बनर्जी मजबूती के साथ खड़ी रहीं
दिपके ने कहा कि जब CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब भी ममता बनर्जी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं. उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ दीदी को धन्यवाद कहने आया था, क्योंकि जिस तरह उन्होंने हमारे पहले जंतर-मंतर आंदोलन का समर्थन किया, वह हमेशा युवा आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रहीं. जब सौरव और आशुतोष को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया, तब भी दीदी हमारे साथ मजबूती से खड़ी रहीं.’
रविवार की रैली पर क्या बोले अभिजीत दिपके?
जब अभिजीत दिपके से पूछा गया कि क्या CJP रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होगी, तो उन्होंने कहा कि संगठन प्रदर्शन का समर्थन करता है, लेकिन अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगा. उन्होंने कहा, ‘हम कल के प्रदर्शन का समर्थन करते हैं, हम इसके साथ एकजुटता में खड़े हैं, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी एक स्वतंत्र संगठन है. यह एक तटस्थ मंच है और हम इसे इसी तरह बनाए रखना चाहते हैं.’
दिपके ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि CJP उन सभी संगठनों का समर्थन करेगी, जो कथित वोट चोरी के खिलाफ लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जो भी इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ेगा, हम सभी संगठनों का समर्थन करेंगे.’
ममता ने युवा कार्यकर्ताओं की तारीफ की
ममता बनर्जी ने भी अभिजीत दिपके और युवा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि CJP ने रविवार की रैली को अपना पूरा समर्थन दिया है और उनकी ओर से भी संगठन को पूरा समर्थन दिया गया है. ममता बनर्जी ने कहा कि ये युवा कार्यकर्ता इस आंदोलन के अग्रणी और संस्थापक हैं और इसे याद रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं से मिलकर खुशी हुई और उन्होंने मुश्किलों के बावजूद प्रदर्शन जारी रखने के लिए उनकी कोशिशों को स्वीकार किया.
ममता बनर्जी ने अभिजीत दिपके और अन्य कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल आने और वहां कार्यक्रम आयोजित करने का न्योता भी दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या कोलकाता में कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि इसका फैसला कार्यकर्ताओं को ही करना है.
इंडिया ब्लॉक की रैली से एक दिन पहले हुई मुलाकात
अभिजीत दिपके की ममता बनर्जी से यह मुलाकात रविवार को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से एक दिन पहले हुई. इस रैली में विपक्षी दल कथित चुनावी अनियमितताओं का मुद्दा उठाने और चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग करने वाले हैं. ममता बनर्जी रविवार की रैली में शामिल होंगी. वहीं, CJP ने रैली के मुद्दे पर अपना समर्थन जताई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News