Feedback
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा- राहुल गांधी
अखिलेश यादव बोले- जो पापी है उसका नाश होता है
खड़गे का केंद्र सरकार पर निशाना
कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़
‘ऐसी रैली कभी नहीं देखी…’, अधीर रंजन चौधरी
‘कांग्रेस देश को अराजकता में झोंकने के लिए रैली कर रही’. बोले आशीष सूद
कनॉट प्लेस पहुंचे विपक्षी नेता
मिंटो रोड से रामलीला मैदान… विपक्ष का अभियान
INDIA गठबंधन के नेता रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे
मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू
जाम में फंसी रैली में जाने वाली गाड़ियां
खड़गे के आवास पहुंचीं ममता
‘कनॉट प्लेस आइए’, बोले राहुल गांधी
रैली से पहले CTI का दावा
‘लाखों की संख्या में लोग आ रहे…’, बोले संजय राउत
खड़गे के आवास पहुंचीं प्रियंका
12 बजे मिंटो ब्रिज से शुरू होगा मार्च
ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा: इमरान मसूद
‘रामलीला मैदान छोटा पड़ जाएगा…’, बोले कांग्रेस सांसद
पहले कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक मार्च, फिर रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन!
‘रामलीला मैदान में ठगों का मेला’, बीजेपी का हमला
रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
‘वेन्यू पर सही इंतजाम…’, बोले DCP सेंट्रल रोहित राजबीर
रामलीला मैदान के बाहर कड़ी सुरक्षा
मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
रैली में शामिल होने के लिए निकले कार्यकर्ता
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
दिल्ली में विपक्ष की रैली, बीजेपी का भी शक्ति प्रदर्शन
रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘INDIA’ ब्लॉक की महारैली हो रही है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं. INDIA ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान पहुंच चुके हैं. रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए है.
इस बीच, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात है. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी कर रहे हैं.
दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली का विरोध जताया है. CTI ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा था कि राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए.
राहुल गांधी ने कहा कि त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं कि जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. राहुल ने कहा, ‘प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए. व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.’
राहुल गांधी ने महारैली में कहा, ‘ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा. ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है. ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है.’ राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है. उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा है. राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले.’ राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके. उन्होंने कहा कि कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार के रूप में उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए. अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं. मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते. ज्ञानेश कुमार के बाद अब हम आपके खिलाफ खड़े होंगे. अमित शाह और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी. आप भाग नहीं सकते, आपको यहीं रहना होगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी. हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार, किसी से भी नफरत नहीं करते. हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं.
अखिलेश यादव ने रैली में दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई होने जा रही है. उन्होंने कहा, मैं ये कह सकता हूं आज कि जो जन सैलाब और जन समर्थन देख कर के रामलीला मैदान में, ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी बन गया है. ये लोकतंत्र की हल्दी घाटी है और इस मैदान में कई बार नया इतिहास लिखा गया है. मैं कह सकता हूं ये जो जनसमर्थन दिखाई दे रहा है. फिर से बदलाव आएगा और ये इंकलाब के नारे है ये गवाह है कि कभी भी परिवर्तन आ सकता है और हम आपसे कहना चाहते हैं. जो लोग कभी यूपी से आए थे. वो उप से ही बाहर जाएंगे और यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई उससे बेहतर करते हैं. और अभी लोकसभा में थोड़ी बहुत विदाई की है. लेकिन आने वाले समय में 2027 में ऐसी विदाई होगी की दोबारा भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी लोग लौट करके नहीं आ पाएंगे. याद रहे भारतीय जनता पार्टी को. ये राम जी की लीला का मैदान है. हॉरर और हमने रामलीला में देखा है और यहां पर सदियों से लोग जानते हैं. ये जो पापी है उसका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचने वाले नहीं है न केवल इनका नाश होने जा रहा है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रामलीला मैदान के मंच से केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष ज्ञानेश कुमार को बचने नहीं देगा और उन्हें हटाकर ही दम लेगा, खड़गे ने आरोप लगाया कि ये सरकार चोरी की सरकार है और इसे हटना होगा. उन्होंने ये भी दावा किया की पीएम मोदी और अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने नारा दिया- ‘मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘बिहार, UP, महाराष्ट्र में चोरी की सरकारें हैं. हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक BJP को हटा नहीं दिया जाता. PM मोदी हमें डराने के लिए ED जैसी सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम सब लड़ना जानते हैं.’
दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. INDIA ब्लॉक की रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. रैली का ड्रोन से लिया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ नजर आ रही है.
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. INDIA ब्लॉक की रैली में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. रैली का ड्रोन से लिया गया वीडियो सामने आया है, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ नजर आ रही है. #INDIABloc #INDIABlocRally #OppositionUnity #DroneShot #PoliticalRally #NewDelhi #AajTakSocial [INDIA Bloc Rally, Drone Footage, Opposition Unity, Political Rally, Crowd Gathering, New Delhi]
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने INDIA गठबंधन की महारैली पर कहा, ‘मैंने अपनी पूरी जिंदगी में दिल्ली में ऐसी रैली कभी नहीं देखी. शायद बहुत पहले कभी ऐसा हुआ हो. इससे साबित होता है कि बीजेपी के जाने का समय तय हो रहा है. उनका जाना अब पूरी तरह से तय है.’
दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कांग्रेस देश को अराजकता में झोंकने के लिए रैली कर रही है. हम युवाओं को जागरूक करने के लिए रैली कर रहे हैं. देश को भटकाने का काम किया जा रहा है, हम वो नहीं होने देंगे. 1984 में जो हुआ, वह अराजकता थी. सरकार द्वारा फैलाई गई अराजकता. आज अपने पीछे फ्रांस के, नेपाल के, श्रीलंका के अराजकता के चित्र लगाकर राहुल गांधी क्या करना चाहते हैं? वो क्या दिखाना चाहते हैं? वो ऐसी अराजकता को देश में प्रमोट करना चाहते हैं. हम युवाओं को जागरूक करेंगे.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, TMC नेता ममता बनर्जी, RJD नेता तेजस्वी यादव और अन्य नेता कनॉट प्लेस पहुंचे.
मिंटो रोड से रामलीला मैदान…विपक्ष का अभियान – दिल्ली चलो महारैली की एक-एक अपडेट दे रही हैं संवाददाता @maryashakil और @mausamii2u दे रही हैं अधिक जानकारी #RahulGandhi #INDIAAlliance #OppositionRally #RamlilaMaidan #DelhiPolice | @anjanaomkashyap https://t.co/z8vvB0REKj
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य INDIA गठबंधन के नेता, महारैली के लिए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं.
#WATCH | Delhi: INDIA bloc leaders, including Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Mamata Banerjee, Farooq Abdullah, Tejashwi Yadav, Akhilesh Yadav, Supriya Sule, Abhishek Banerjee, KC Venugopal and others move towards Ramlila Maidan for the INDIA bloc’s mega rally. (Source: ANI/Congress)
INDIA ब्लॉक के नेताओं का मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू कर दिया है. विपक्षी नेता एक खुली बस में जाते नजर आ रहे हैं.
दिल्ली-गुरुग्राम सरहौल बॉर्डर पर भीषण जाम लगने की वजह से रैली में जाने वाली गाड़िया रास्ते में ही फंस गई. जाम में फंसने से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर पर पैदल मार्च शुरू कर दिया. (Input: Neeraj Vashistha)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी, TMC नेता अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंच चुके हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने लिखा, ‘कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं.’
दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं। या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं – मगर, आना ज़रूर है। आज | 🕛 दोपहर 12 बजे #ChaloDilli https://t.co/ZnBBFCETmz
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रामलीला मैदान में 1 नवंबर को महारैली के बीच दिल्ली के व्यापार पर आए अभूतपूर्व संकट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है.
CTI ने बताया कि इस रैली के चलते दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर हो सकता है. CTI ने कहा कि लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद रहने के आसार हैं, रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट पूरी तरह ठप रहेगा और 80% कारोबार पर असर हो सकता है.
हालांकि राहुल गांधी ने रैली में शामिल होने वाले लोगों से दिल्ली के बाजारों में जाकर खरीदारी करने की अपील की है, जिसका CTI ने स्वागत भी किया है. लेकिन CTI का कहना है कि धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है.
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, ‘लाखों की संख्या में लोग आ रहे हैं. लोगों को रोकने की बहुत कोशिश चल रही है लेकिन रोकने की जितनी कोशिश करेंगे उतनी भीड़ बढ़ती जाएगी. लोग रिजीम चेंज करना चाहते हैं, उनको ये सरकार नहीं चाहिए. आज रामलीला मौदान में जो हम हमारी ताकत दिखाने जा रहे हैं, वो किसी पार्टी की ताकत नहीं है, वो देश की ताकत है. देश की जनता वहां आएगी. दिल्ली में लगातार इस प्रकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम जारी रहेंगे.’
प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10 राजाजी मार्ग पहुंचीं. (Input: Rahul Gautam)
महारैली के लिए सुबह 11 बजे के करीब INDIA ब्लॉक के सांसद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटना शुरू होंगे. वहीं, गठबंधन के शीर्ष और बड़े नेताओं का जमावड़ा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर होगा. बताया जा रहा है कि काफिला करीब 11:45 बजे रवाना होगा. दोपहर 12 बजे के आसपास मिंटो ब्रिज इलाके से मार्च शुरू होगा. (Input: Amit Bhardwaj)
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा. सब कुछ साबित हो चुका है. वो कब तक इस्तीफा नहीं देंगे. कोर्ट उनसे (इस्तीफा) लेगा. उनकी चोरी पकड़ी गई है और सब साबित हो चुका है.’
कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने INDIA गठबंधन की मेगा रैली पर कहा कि यह बहुत ऐतिहासिक है. यह महारैली हो रही है. रामलीला मैदान इसके लिए छोटा पड़ जाएगा. सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ एक माहौल बन गया है.
रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की महारैली… पहले कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक मार्च, फिर रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन! क्या हैं विपक्ष की प्रमुख मांगें?, ग्राउंड जीरो से आजतक की टीम की EXCLUSIVE कवरेज… #INDIAAlliance #OppositionRally #RamlilaMaidan #DelhiPolice | @Shasshi_Sharma | @tweets_amit | @_anshuls | @Sreya_Chattrjee
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की महारैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर से ठगों का मेला लगने वाला है.
CEC ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
INDIA ब्लॉक की रैली पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, ‘लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे. हमारी व्यवस्था बहुत अच्छी है. हम लोगों के आने-जाने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी पक्का कर रहे हैं कि स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. वेन्यू पर भी सही इंतजाम किए हैं, और मार्च के रूट के लिए भी प्लान तैयार है.’
INDIA गठबंधन की मेगा रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई.
#WATCH | Delhi: Security deployed outside Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc’s mega rally. https://t.co/Lg52NVXHHu
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज होने वाली INDIA ब्लॉक की महारैली को लेकर तैयारियां तेज, मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम। #INDIABloc #INDIABlocRally #RamlilaMaidan #Delhi #AajTakSocial #ATCard https://t.co/80t07ER7W5
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ रास्तों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं. आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया जाएगा.
लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है.
हरियाणा के भिवानी से रैली में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के घर के बाहर भी हलचल देखने को मिली है.
दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे.
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली होने वाली है. सिख समुदाय और बीजेपी इस रैली को लेकर विरोध जता रही है. रविवार को सिख समुदाय की ओर से भी मार्च निकाला जाएगा.
रैली Vs पदयात्रा…आज सियासत का शक्ति प्रदर्शन दिल्ली में विपक्ष की रैली, बीजेपी का भी शक्ति प्रदर्शन #OppositionRally #RallyVsMarch #DelhiPolitics #BJP #Cpngress | @Shasshi_Sharma #OppositionMarch #RamlilaMaidan #Congress #OppositionProtest | @Shasshi_Sharma https://t.co/uM5K4YVr79
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली होने वाली है. इस रैली में विपक्ष के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेता रैली में शामिल होंगे.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू