Feedback
नंबर 2
30 जनवरी 2025 का मूलांक 3 और भाग्यांक 4 है. अंक 2 के लिए आज का दिन सामान्य से शुभता का सूचक है. अधिकारीवर्ग सहयोगी बना रहेगा. निजी जीवन में सुख सौख्य बढ़ेगा. पेशेवर प्रभावी प्रदर्शन बनाए रहेंगे. संतुलन से कार्य संवारेंगे. जल्दबाजी में न आएं. रुटीन पर बल रखेंगे. प्रतिस्पर्धा में पड़ने से बचेंगे. कार्य व्यापार में समन्वय बना रहेगा. चंद्रमा के अंक 2 के व्यक्ति मानवीय एवं भावनात्मक विषयों की समझ रखते हैं. सहज सरल होते हैं. आज इन्हें कामकाज पर फोकस बनाए रखना है. लक्ष्य बनाए रखेंगे. रीति नीति और अनुशासन अपनाएंगे. कामकाजी निरंतरता रहेगी. परिवार में समय देने का भाव रखेंगे. सुलह शांति और सक्रियता रखेंगे.
मनी मुद्रा- कार्यगति अपेक्षा के अनुरूप बनी रहेगी. कार्य व्यापार में उूर्जा उत्साह बनाए रखेंगे. सौदे समझौतों में पहल व तेजी दिखाएंगे. जिम्मेदिरयों को बखूबी पूरा करने का भाव रहेगा व्यवस्था पर जोर रखेंगे. व्यापार संवार पर रहेगा. फोकस बढ़ाएंगे. योजनानुसार आगे बढ़ते रहेंगे. उत्साह बढ़ेगा.
पर्सनल लाइफ- भावनात्मक विषयों में सक्रियता रहेगी. प्रेम संबंधों में मेलजोल बढ़ाएंगे. भेंट संवाद बनाए रखने का प्रयास करेंगे. सभी का ध्यान रखेंगे. सीख सलाह आगे बढ़ेंगे. मित्रों से बातें साझा करेंगे. मित्रता की भावना बनाए रखेंगे. रिश्तों में स्नेह बना रहेगा. सावधानी बढ़ाएंगे.
हेल्थ ऐंड लिविंग- संसाधनों को बल मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यक्तिगत प्रयासों में असरदार रहेंगे. घर में सुख सौख्यरहेगा. अपनों की सहायता करेंगे.
फेवरेट नंबर- 1 2 3 7 9
फेवरेट कलर- भगवा
एलर्ट्स- लोभ न करें. सब से स्नेह बनाए रखें. सहकारिता समन्वय बढ़ाएं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू