Feedback
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु और तेज होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. यह पिछले 6 घंटों के दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर की रात 2:30 बजे यह चेन्नई से करीब 260 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर पूर्व दिशा में केंद्रित था. मौसम विभाग ने इस तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना जताई है. चक्रवाती तूफान मुरासु सोमवार रात 11:30 बजे से मंगलवार सुबह 4 बजे के बीच दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है.
The Cyclonic Storm “Murasu” [Pronunciation: Murasu]” over Westcentral & adjoining Southwest Bay of Bengal moved nearly northwestwards with speed of 20 kmph during past 06 hours, intensified into severe cyclonic storm and lay centered at 0230 hours IST of today, the 02nd November, 2026 over the same region near Latitude 13.6°N and Longitude 82.5°E, about 260 km east-northeast of Chennai (Tamil Nadu), 290 km east-southeast of Nellore (Andhra Pradesh), 320 km south-southeast of Machilipatnam (Andhra Pradesh), 310 km east-southeast of Kavali (Andhra Pradesh), 330 km southeast of Ongole (Andhra Pradesh) and 470 km south of Vishakhapatnam (Andhra Pradesh). It is very likely to continue to move northwestwards and cross south Andhra Pradesh coast as a Severe Cyclonic Storm with wind speed of 100 to 110 kmph gusting 120 kmph between Nellore and Narsapur close to Ongole during midnight (2330 Hrs IST) of 2nd to early hours (0400 Hrs IST) of 3rd November, 2026.
यह ओंगोल के पास नेल्लोर और नरसापुर के बीच तट पार सकता है. तट से टकराते समय तूफान की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है. वहीं, तेज झोंकों के साथ हवा की गति भी 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
यह भी पढ़ें: अब ‘मुरासु’ का खौफ! आंध्र को झकझोरने आ रहा चक्रवाती तूफान
चेन्नई के स्कूलों में छुट्टी घोषित
चक्रवात मुरासु के कारण चेन्नई के सभी स्कूलों में सोमवार के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है.
वहीं, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में 2 और 3 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवाओं से पेड़ गिरने, बिजली के तार टूटने और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. स्थानीय प्रशासन ने बचाव तैयारियां शुरू कर दी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू