By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली में कार से पैसे और शराब मिलने के मामले में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित कि मैंने पंजाब की गाड़ियों, पंजाब पुलिस की तरफ से दिल्ली में भारी मात्रा में पैसा लाने के बारे में एलजी को पत्र लिखा था. आज वह दावा सही साबित हुआ है. इसकी जानकारी भी मिल गई है. पंजाब भवन को आप के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा हैं. यहीं से भारी मात्रा में कैश आ रहा है. पुलिस को पंजाब भवन पर छापा मारना चाहिए.
#WATCH | Delhi: Congress candidate from the New Delhi Assembly constituency, Sandeep Dikshit says, “I had written a letter to LG about Punjab vehicles, Punjab police bringing a lot of money to Delhi. Today, that claim has been proven right. Information was also received about https://t.co/TrLZIQYAGl pic.twitter.com/rSchT6FPYa
— ANI (@ANI) January 29, 2025
प्रयागराज में महाकुंभ में हुई भगदड़ के कारण 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, इस भगदड़ पर सीएम योगी ने प्रतिक्रिया दी. इस दौरान वे भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदना सभी मृतकों के परिजन के साथ है.
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज में हुई घटना अत्यंत दु:खद है, मर्माहत करने वाली है।
मृतकों को विनम्र श्रद्धांजलि व मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं… pic.twitter.com/IuJ8Sz2GTh
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
दिल्ली चुनाव में यमुना में जहर घोलने का विवाद छिड़ा हुआ है, केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की तरफ से हरियाणा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि हम कैसे यमुना में जहर घोल सकते हैं. इस तरह के बयान AAP की छोटी मानसिकता उदाहरण हैं.
दिल्ली विधानसभा में आज बीजेपी की ओर से ताबड़तोड़ प्रचार अभियान किया जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करेंगे. यहां के आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से परवेश वर्मा मैदान में हैं. इसके अलावा, अमित शाह रोहिणी, वजीरपुर और शालीमार बाग में भी चुनाव रैली को संबोधित करेंगे.
आज देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के तौर पर शहीद दिवस मनाया जा रहा है. आंध्र प्रदेश सरकार ‘व्हाट्सएप गवर्नेंस’ लॉन्च करेगी. इस ऐप के लॉन्च होने के बाद लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दिल्ली चुनाव में बीजेपी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार रैलियों को संबोधित करेंगे. उनकी रैलियां रोहिणी, वजीरपुरा, शालीमार बाग और नई दिल्ली में होंगी. इस बीच, बिहार के पटना में BPSC अभ्यर्थियों ने महा प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसके अलावा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत होगी जिसका मीडिया पार्टनर TV9 है. TV9 के CEO बरुण दास भी इसे संबोधित करेंगे. नीचे पढ़ें दिनभर की खबरों से जुड़े बड़े अपडेट्स…
Published On – Jan 30,2025 12:09 AM