Varanasi News: कोहरे से दिल्ली, बेंगलुरु और काठमांडू के विमान डायवर्ट – Hindustan

Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। मौसम में हुए बदलाव से बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। इसका असर विमानों के संचालन पर पड़ा। जिससे दिल्ली और बेंगलुरु तथा काठमांडू की फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया। दृश्यता सामान्य होने के बाद सुबह 9:14 बजे के बाद विमानों का संचालन शुरू हुआ। 10:30 बजे के बाद विमान वापस आए। इंडिगो एयरलाइन्स का विमान 6ई 6558 बेंगलुरु से अपने निर्धारित समय के सुबह 4:30 बजे उड़ान भरकर वाराणसी हवाई क्षेत्र में सुबह लगभग 6:40 बजे पहुंचा। दृश्यता सामान्य होने के कारण एटीसी ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। लगभग 20 मिनट चक्कर लगाने के बाद तत्काल चालक दल ने लखनऊ एटीसी से संपर्क किया।
एटीसी की अनुमति के बाद विमान लखनऊ एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा। इसी तरह इसी एयरलाइंस का विमान 6ई 6246 दिल्ली से सुबह के 5:25 बजे उड़ान भरकर वाराणसी सुबह 6:50 बजे पहुंचा। हवा में कुछ देर चक्कर लगाने के बाद इस विमान को भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।इसी तरह बुद्धा एयर का अंतरराष्ट्रीय विमान यू4 161 ने काठमांडू से सुबह 7:04 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी। यहां दृश्यता सामान्य नहीं होने के कारण विमान हवा में लगाने के 50 मिनट तक चक्कर लगाने के बाद वापस काठमांडू के लिए डायवर्ट हो गया। वहीं, कई अन्य विमान लेट भी पहुंचे। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8:15 बजे तक विजिबिलिटी 250 मीटर रही। ऐसे में विमानो की रनवे पर लैंडिंग संभव नहीं हो पाई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News