Dumka News: शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका-रामपुरहाट सड़क किनारे नवपहाड़ के समीप 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद की गई है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। आशंका जताया जा रहा है कि महिला का शव करीब 10 से 15 दिन पहले की होगी। महिला की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से अपराधियों द्वारा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ जंगल के समीप शव को फेंक दिया गया है। बहरहाल पुलिस सूचना के बाद शव को बरामद करने के बाद पोस्टमर्टम के लिए दुमका भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रख मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के अलावे बंगाल व आस-पास के नजदीकी थानों में भी शव की पहचान कराने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी से सर्म्पक की है।
मृतका पीले रंग का सलवार सूट, ब्लैक पजामा एवं भूरे रंग की सैंडल पहनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नवपहाड़ के ग्रामीण घटना स्थल के करीब से गुजर रहे थे, इस दौरान नजदीक जाने पर अचानक काफी दुर्गंध आने लगा। जब ग्रामीण नजदीक पहुंचे तो महिला के शव को देख आसपास के ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना शिकारीपाड़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। उक्त मामले में थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मृतका की पहचान होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकता है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play