भास्कर न्यूज|लोहरदगा
टाइनी टास्क विद्यालय में सोमवार को नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए हिंदी व अंग्रेजी कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भाषाई कौशल, अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास, तथा मंच पर प्रस्तुति देने की प्रतिभा का विकास करना था। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी ‘अ’ से काव्या उरांव ने प्रथम, अयांश केरकेट्टा ने द्वितीय, तथा वान्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नर्सरी ‘ब’ में शिवांश ठाकुर ने प्रथम, अन्या भगत ने द्वितीय, तथा आदित्य आर्यन उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है। प्रत्येक बच्चे को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता बच्चों को बधाई दी गई। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कविता-पाठ जैसी रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.