खिरनी| पीएमश्री महात्मा गांधी स्कूल में एनएसएस प्लस टू इकाई के तृतीय एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी कविता वर्मा के निर्देशन में हुआ। उपप्रधानाचार्य मोलेश कुमार मीणा एवं व्याख्याता आशा मीना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्र
शिविर की थीम ‘प्रदूषण मुक्त भारत’ रही। मोलेश कुमार मीणा ने कहा कि विश्व में विकास के साथ प्रकृति का दोहन भी तेजी से बढ़ा है। परिणामस्वरूप पर्यावरण प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। उन्होंने जल, वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण से बचाव के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। साथ ही मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों का कम से कम उपयोग करने पर जोर दिया।
शिविर में स्वयंसेवकों ने भी प्रदूषण मुक्त भारत विषय पर विचार प्रस्तुत किए। देश को प्रदूषण मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां देशभक्ति नृत्य, नाटक व लोकगीतों पर स्वयंसेवकों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शिविर में मीनाक्षी जैन, महावीर प्रसाद चौधरी, आशा मीना, विजेंद्र रजक, निर्मल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.