Entertainment News LIVE Updates: पूनम पांडे ने किया महाकुंभ में स्नान, पारस के बाद इंडियन क्रिकेटर को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा? – Jansatta

Entertainment News LIVE Updates: अनुपम खेर, रेमो डिसूजा, सपना चौधरी के बाद अब एक्ट्रेस पूनम पांडे भी महाकुंभ पहुंची हैं। उन्होंने संगम में स्नान करते हुए कई फोटो और वीडियो भी शेयर की हैं। इसके अलावा खबरें आ रही है कि बिग बॉस 13 फेम माहिरा शर्मा इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। वहीं, अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म को ‘स्काई फोर्स’ रिलीज हुए जल्द एक हफ्ता होने वाला है।
ऐसे में चलिए जानते हैं इसने अभी तक कितना कलेक्शन किया है। सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में अब तैमूर की एक्स नैनी ने बताया है कि आखिर एक्टर घटना वाले दिन कार से न जाकर ऑटो से क्यों गए थे। चलिए यहां जानते हैं मनोरंजन से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट।
‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकी माहिरा शर्मा को लेकर खबरें आ रही है कि वह इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। क्रिकेटर ने एक्ट्रेस की एक तस्वीर को भी लाइक किया था। वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिराज-माहिरा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों से मिलते भी रहते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News