माजरीकलां में जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान: वार्ड 4 और 5 के गांवों में वोटिंग जारी, नतीजे 2… – Dainik Bhaskar

राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। कई केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतारें लगी हैं। कुछ जगहों पर मतदान धीमी रफ्तार से चल रहा है।
जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 में माजरीकलां, माजरीखुर्द, अकलीमपुर, नायसराणा, डूमरोली, खोहर, दोसोद, ढूंढारिया, बिचपुरी, कोलिला सांगा और कोलिला जोगा ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदान हो रहा है।
वार्ड नंबर 5 में गंडाला, चांदीचाण, भूपखेड़ा, बूढ़वाल, बसई, गुगड़िया, बिजोरावास और महाराजावास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदाता वोट डाल रहे हैं।
हर मतदाता दो वोट डाल रहा है। एक वोट जिला परिषद सदस्य और दूसरा पंचायत समिति सदस्य के लिए है। इनकी मतगणना के नतीजे 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर घोषित होंगे।
इन्हीं मतदान केंद्रों पर 5 नवंबर को वार्ड पंच और सरपंच के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए मतदाताओं को फिर बूथ पर आना होगा। उस दिन भी हर मतदाता दो वोट डालेगा—एक वार्ड पंच और दूसरा सरपंच के लिए। मतगणना 5 नवंबर की शाम को होगी और नतीजे उसी रात आएंगे।
भाजपा और कांग्रेस के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की सक्रियता और मतदाताओं के रुझान पर नजर है। उम्मीदवारों के समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए गाड़ियों से मतदान केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News