ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने भारतीय मार्केट में अपनी नई Bonneville T40, T40 Black और Bonneville T4 बाइक पेश कर दी हैं। कंपनी की इन तीनों बाइक्स में क्लासिक डिजाइन के साथ नए फीचर्स और दमदार इंजन दिया गया है। नई Bonneville T40 और T40 Black की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये है। जबकि Bonneville T4 की कीमत 2.54 लाख रुपये रखी गई है। इन बाइक्स की ऑनलाइन बुकिंग 7 अक्टूबर, 2026 को शाम 4:30 बजे से शुरू हो चुकी है। वहीं, T40 की डिलीवरी नवंबर, 2026 के दूसरे हफ्ते से और T4 की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी।
नई Bonneville T40, T40 Black और T4 में 1960 के दशक से प्रेरित क्लासिक डिजाइन देखने को मिलता है। तीनों बाइक्स में टियरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक, गोल हेडलाइट, स्पोक व्हील और ट्विन शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा, इनमें दो रंगों वाला पेंट, हाथ से की गई पेंट लाइनिंग और प्रीमियम फिनिश मिलती है। ब्रश्ड पीशूटर साइलेंसर और एल्युमीनियम इंजन कवर इनके लुक को और खास बनाते हैं। कंपनी का कहना है कि इन बाइक्स को डिजाइन करते समय क्लासिक Bonneville की पहचान को बरकरार रखा गया है।
नई Bonneville T40, T40 Black और T4 में 350cc का नया TR सीरीज इंजन दिया गया है। यह इंजन खास तौर पर Bonneville के लिए तैयार किया गया है। इसमें 7,000rpm पर 29bhp की पावर और 5,500rpm पर 31Nm का टॉर्क मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस इंजन को कम RPM पर बेहतर टॉर्क देने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ बाइक में खास एग्जॉस्ट साउंड भी मिलेगा। तीनों बाइक्स में आरामदायक राइडिंग पोजिशन, कम सीट हाइट और हल्के एल्युमीनियम व्हील दिए गए हैं। एक्सेसरी लो सीट के साथ सीट की ऊंचाई 770mm तक कम की जा सकती है।
फीचर्स की बात करें तो Bonneville T40 और T40 Black में 4-इंच का गोल TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, फोन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इन दोनों बाइक्स में 5 राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और कॉर्नरिंग ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। ये फीचर्स बाइक चलाने के दौरान बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी देने में मदद करेंगे।
दूसरी ओर Bonneville T4 में कलर LCD डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, राइडिंग मोड और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर स्टीव सार्जेंट के अनुसार, नई बाइक्स को बजाज के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इनका मकसद ज्यादा भारतीय ग्राहकों तक Bonneville का क्लासिक अनुभव पहुंचाना है।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play