नोखा कॉलेज में पीजी प्रथम-सेमेस्टर की 12 नवंबर लास्ट डेट: एमए हिंदी की 60, समाजशास्त्र की 40 और एमएससी रसाय… – Dainik Bhaskar

नोखा के मांगीलाल बागड़ी राजकीय कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीजी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में एमए हिंदी की 60 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं स्ववित्तपोषित योजना के तहत एमए समाजशास्त्र की 40 और एमएससी रसायनशास्त्र की 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
पीजी नोडल अधिकारी सहीराम बिश्नोई ने बताया कि विद्यार्थी आयुक्तालय की वेबसाइट www.dceapp.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन अपनी एसएसओ आईडी या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से भरा जा सकता है।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आवेदन के साथ विद्यार्थियों को रंगीन फोटो, हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं की अंकतालिकाएं तथा स्नातक प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की अंकतालिकाएं अपलोड करनी होंगी। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और बोनस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे।
स्थायी मोबाइल नंबर दर्ज करना जरूरी
आवेदन के लिए विद्यार्थी की स्वयं की ई-मेल आईडी, स्थायी मोबाइल नंबर और जनआधार या आधार कार्ड नंबर आवश्यक हैं। नोडल अधिकारी सहीराम बिश्नोई ने विद्यार्थियों से फॉर्म में अपना स्थायी मोबाइल नंबर दर्ज करने की अपील की है, ताकि प्रवेश से संबंधित सूचनाएं समय पर मिल सकें और सभी औपचारिकताएं निर्धारित समय में पूरी की जा सकें।
Copyright © 2025-26 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News