Bhagalpur News:
लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई एवं उपलब्धि की संक्षिप्त विवरणी के अनुसार हत्या के मामले में एक, हत्या के प्रयास में एक, आर्म्स एक्ट में एक तथा शराब बिक्री एवं परिवहन के मामले में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है।इसके अलावा शराब सेवन के मामले में एक, वारंट के आधार पर नौ तथा अन्य विविध मामलों में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 15 वारंट का निष्पादन किया गया, जबकि एक कुर्की की कार्रवाई भी पूरी की गई। वहीं, नौ अभियुक्तों को रिकॉल के आधार पर मुक्त किया गया। शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पुलिस ने 65 लीटर देसी शराब बरामद की। इसके साथ ही वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 89 हजार रुपये शमन राशि वसूल की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल और एक ट्रक भी जब्त किया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी, वाहन जांच एवं विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play