Begusarai News:
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026 तक चार बैचों में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों और कर्मियों को जनगणना से संबंधित तकनीकी प्रावधानों, प्रक्रियाओं तथा व्यावहारिक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला का संचालन पटना से आए प्रशिक्षक सह नोडल अधिकारी निलेश शुक्ला एवं प्रगति प्रिया द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला जनगणना अधिकारी सह अपर समाहर्ता बृज किशोर चौधरी, अपर जिला जनगणना अधिकारी सह नोडल अधिकारी (जनगणना) पूजा कुमारी तथा नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण जनगणना) प्रियंका कुमारी आदि अनुश्रवण कर रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब द्वितीय चरण की तैयारियां की जा रही हैं। इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर परिवार एवं मकान से संबंधित निर्धारित लगभग 40 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे। पूरी प्रक्रिया को डिजिटल एवं पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से विशेष मोबाइल एप और सीएमएमएस पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को मोबाइल एप के संचालन, हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के निर्धारण, सुपरवाइजरी सर्किल तथा नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया गया। साथ ही उन्हें इन सभी कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना की प्रक्रिया जनगणना कार्यक्रम की प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया संचालित होगी। इसमें नागरिक स्वयं अपना विवरण दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़ों का संकलन करेंगे। वहीं, 01 मार्च से 05 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य किया जाएगा ताकि छूटे हुए विवरणों को शामिल करने के साथ संकलित आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके। अपर समाहर्ता ने फील्ड स्तर पर कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को आंकड़ों की शत-प्रतिशत शुद्धता, विश्वसनीयता तथा गोपनीयता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला स्तर पर प्रशिक्षित अधिकारी अपने-अपने प्रखंडों में जाकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को मोबाइल ऐप के त्रुटिरहित संचालन और क्षेत्रीय कार्य के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी देंगे। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play