Muzaffarpur News: पारू में आग लगने से पांच घर जले – Hindustan

Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र की मोहजम्मा पंचायत के काजी महम्मदपुर गांव में सोमवार की रात अचानक आग लगने से पांच घर समेत करीब चार लाख की संपत्ति जल गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी गुड्डू साह के घर में रात में अचानक से आग लग गई। घर के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तेज लपटों ने आसपास के चार अन्य मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में गुड्डू के अलावा धनेश्वर पासवान, दिलीप साह, रमेश साह और विशेश्वर साह के घर व सामान जल गए।

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर साह ने बताया कि अगलगी में जिन लोगों के घर जले हैं, उनको सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News