Written By Pankaj Joshi
शुभमन गिल का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड (Photo: ANI)
IND vs NZ: भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी. पहले तीन मुकाबले भारतीय टीम ने जीते. वहीं अंतिम दो मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया की नजरें पांच मैचों की वनडे सीरीज पर टिकी हैं. पहले तीन मैचों की अगुवाई शुभमन गिल करेंगे. वहीं अंतिम दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली के ऊपर हैं. गिल के लिए वनडे में अभी तक 2026 बहुत तगड़ा रहा है. वो न्यूजीलैंड में महफिल लूट सकते हैं. हालांकि उनका रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की धरती पर कुछ खास नहीं रहा है.
न्यूजीलैंड की धरती पर शुभमन गिल ने अब तक पांच वनडे मैच खेले हैं. वो सिर्फ 124 रन बना पाए हैं. उनका औसत 31.00 का रहा है. वहीं 77.02 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की है. उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. न्यूजीलैंड में वो एक भी शतक अभी तक नहीं लगा पाए हैं. गिल के लिए न्यूजीलैंड बहुत खास भी है. वहीं पर गिल ने वनडे में डेब्यू किया था. 31 जनवरी 2019 को हैमिल्टन के सेडन पार्क में गिल ने अपने करियर का पहला वनडे मैच खेला था. गिल इस बार वहां पर अपने आंकड़े सही करने की पूरी कोशिश करेंगे. 2026 में उनके बहुत जल्द हजार रन भी पूरे होने वाले हैं. वो न्यूजीलैंड में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हुए फिट
न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल का ओवरऑल रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने 15 मैचों में 63.17 की औसत से 758 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 102.85 का रहा है. गिल ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ ही बनाया था. जनवरी 2023 में गिल ने हैदराबाद में 149 गेंदों में 208 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने ओवरऑल न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं. दूसरा शतक उनके बल्ले से इंदौर में निकला था.
शुभमन गिल 70 वनडे मैचों में 3713 रन बना चुके हैं. उनका औसत 64.02 का रहा है. वो 11 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं. दो डबल सेंचुरी भी उनके नाम दर्ज हैं. गिल ने 43 टेस्ट मैचों में 3043 रन ठोके हैं. 11 शतक और 9 अर्धशतक वो मार चुके हैं. 269 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. गिल का टी20 में रिकॉर्ड कुख खास नहीं है. वो 36 टी20 इंटरनेशनल मैचों में सिर्फ 869 रन ही बना पाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301