दिल्ली में विपक्ष की रैली में कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि 500 मीटर लंबे इस कपड़े पर क़रीब 99 लाख ऐसे नाम हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं.
दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ इंडिया गठबंधन की रैली हो रही है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ग़लत तरीक़े से वोटर लिस्ट की एसआईआर कराने का आरोप है. हालांकि, चुनाव आयोग एसआईआर में गड़बड़ी और ज्ञानेश कुमार के कामकाज के तरीकों को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे दावों को ख़ारिज करता रहा है.
हाल ही में भारत के चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दायर एफ़िडेविट में कहा है कि एसआईआर से जुड़े सभी फ़ैसले आयोग ने सर्वसम्मति से लिए थे.
वीडियो: सुमेधा पाल और रुबाइयत बिस्वास
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित
© 2026 BBC. बाहरी साइटों की सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है. बाहरी साइटों का लिंक देने की हमारी नीति के बारे में पढ़ें.