Adityapur News: आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या-9 स्थित सीतारामपुर में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन) प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को जोरदार आवाज उठाई। न्यू फिल्टर प्लांट फुटबॉल मैदान में आयोजित वॉर्ड सभा में ग्रामीणों, विस्थापितों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्लांट के निर्माण का एक स्वर में विरोध किया। इस दौरान ‘कचरा प्लांट गो बैक’ के नारे लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी नाराजगी जताई गई। वॉर्ड पार्षद दुर्गा चरण बेसरा के नेतृत्व में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित प्लांट को लेकर स्थानीय लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया है।
मुख्य वक्ता मानकी एवं पारंपरिक अगुआ ने कहा कि नगर आयुक्त को सभा में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। प्रशासन की ओर से भी कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की सहमति के बिना ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया और डीपीआर तैयार की गई है। सीतारामपुर के ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) रवि हांसदा ने कहा कि ग्रामीणों को बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक क्षेत्र में कचरा गिराने का काम शुरू कर दिया गया। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्षद दुर्गा चरण बेसरा ने कहा कि जनता की भावनाओं और पर्यावरण की रक्षा सर्वोपरि है। ग्रामीणों की सभी लिखित और मौखिक आपत्तियों एवं सुझावों को संकलित कर उपायुक्त, नगर आयुक्त और राज्य सरकार को सौंपा जाएगा। सभा का संचालन रवीन्द्र बास्के ने किया। मौके पर मीरूडीह के मांझी संथाल टुडू, सीतारामपुर के मांझी रवि हांसदा व सुकु बास्के, काशीडीह के मांझी गुरुवा हेम्ब्रम, भुवा के मांझी गुलिया हांसदा बेसरा, जोजोडीह के मांझी कांदना हांसदा, विस्थापित समिति के पूर्व ग्राम प्रधान हमेंद्र महतो व गुरुचरण महतो, मत्स्य समिति के चरण हांसदा, दिनेश हांसदा, सुधाकर हांसदा, रंजीत महतो, बुधराम बेसरा और राम हांसदा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play