रिलायंस के शेयर ने MTF में HDFC बैंक को पछाड़ा, बना नंबर-1 – Hindustan

मुख्य बातें

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में आई जोरदार तेजी का असर अब मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) के आंकड़ों में भी दिखाई देने लगा है। 2 नवंबर को करीब 12 प्रतिशत की उछाल के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज MTF बुक में सबसे ज्यादा एक्सपोजर वाला शेयर बन गया है। कंपनी ने कई महीनों से पहले नंबर पर काबिज HDFC बैंक को पीछे छोड़ दिया है।

MTF यानी मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी ऐसी सुविधा है, जिसमें निवेशक कुछ रकम खुद लगाकर ब्रोकर से बाकी पैसे लेकर शेयर खरीद सकते हैं। इसमें मुनाफे की संभावना के साथ जोखिम भी अधिक रहता है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के मुताबिक, 2 नवंबर 2026 को कारोबार बंद होने तक रिलायंस इंडस्ट्रीज में MTF एक्सपोजर बढ़कर 4,711 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 30 अक्टूबर को यह आंकड़ा 2,937 रुपये करोड़ था। यानी महज एक ट्रेडिंग सेशन में इसमें करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

वहीं, HDFC बैंक का MTF एक्सपोजर घटकर ₹2,991 करोड़ रह गया। इस तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज अब MTF बुक में सबसे ज्यादा एक्सपोजर वाला शेयर बन गया है।

NSE के आंकड़ों के अनुसार, कुल MTF बुक का साइज करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये है। इसमें टॉप-10 शेयरों का कुल एक्सपोजर 19,442 करोड़ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज अकेले इस रकम का करीब 24 प्रतिशत हिस्सा रखती है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को करीब 12 प्रतिशत की तेजी आई थी। अप्रैल 2020 के बाद यह शेयर की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़त थी। कंपनी के सितंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों और खासतौर पर ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार के मजबूत प्रदर्शन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा।

इस तेजी का असर पूरे शेयर बाजार पर भी पड़ा। सोमवार को निफ्टी 50 की कुल तेजी में रिलायंस इंडस्ट्रीज का योगदान करीब 44 प्रतिशत रहा। कंपनी का शेयर सोमवार को सबसे ज्यादा कारोबार वाले शेयरों में शामिल रहा।

मंगलवार को भी इसमें भारी खरीदारी देखने को मिली। 3 नवंबर को शेयर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जबकि डिलीवरी के जरिए करीब 3,000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए। मंगलवार को कारोबार हुए रिलायंस के करीब 53 प्रतिशत शेयर डिलीवरी के लिए थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर को लेकर विश्लेषकों का रुख भी पॉजिटिव है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी को ट्रैक करने वाले सभी 33 विश्लेषकों ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग दी है। एनालिस्ट्स के औसत टार्गेट प्राइस से मौजूदा स्तरों पर करीब 21 प्रतिशत की तेजी की संभावना जताई गई है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News