PM Swanidhi UPI Credit Card: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, स्ट्रीट वेंडर्स को मिल रहा है 30,000 रुपये तक की लिमिट वाला लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड; जानें नियम – News24 Hindi

Written By Vandana Bharti
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिल रहा है लाइफटाइम फ्री RuPay क्रेडिट कार्ड (Photo – PTI)
अगर आप भी रेहड़ी, पटरी या ठेला लगाकर अपना छोटा-मोटा कारोबार करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. देश के छोटे कारोबारियों और स्ट्रीट वेंडर्स (Street Vendors) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक शानदार पहल की है. पीएम स्वनिधि योजना (PM Swanidhi Scheme) के तहत अब लाभार्थियों को केवल लोन ही नहीं, बल्कि यूपीआई (UPI) से जुड़ा हुआ स्पेशल क्रेडिट कार्ड भी दिया जा रहा है. इस कार्ड के जरिए वेंडर्स को 30,000 तक की क्रेडिट लिमिट और कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं. जान‍िये इस क्रेडिट कार्ड की क्या खूबियां हैं, कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है और आपको इसका लाभ कैसे मिल सकता है.
कोरोना काल में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले छोटे दुकानदारों को आर्थिक सहारा देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की गई थी. इसके तहत सरकार तीन चरणों में लोन देती है. पहले चरण में बिना किसी गारंटी के 15,000 रुपये तक का लोन और दूसरा व तीसरा चरण ये है क‍ि समय पर भुगतान करने पर 25,000 और फिर 50,000 रुपये तक का लोन म‍िलता है.
अब इसी योजना के तहत पात्र वेंडर्स को 30,000 रुपये तक की क्रेडिट लिमिट वाला RuPay क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है. इसकी सबसे खास बातें ये हैं:
UPI से कनेक्टिविटी: इस कार्ड को आप अपनी यूपीआई (UPI) आईडी से जोड़ सकते हैं. यानी दुकान का सामान खरीदने या भुगतान करने के लिए आप सीधे यूपीआई के जरिए इस क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ब्याज-मुक्त समय: बैंक की नीति के अनुसार आपको 20 से 50 दिनों तक ब्याज-मुक्त (Interest-Free) क्रेडिट की सुविधा मिलती है.
शुरुआती लिमिट: शुरुआत में इस कार्ड की इस्तेमाल सीमा 10,000 रुपये होगी, जिसे आपके अच्छे भुगतान रिकॉर्ड (Repayment Track Record) के आधार पर धीरे-धीरे बढ़ाकर 30,000 तक कर दिया जाएगा.
इस कार्ड पर नहीं लगेगा कोई फालतू चार्ज!
अक्सर क्रेडिट कार्ड के नाम पर सालाना फीस (Annual Fees) या जॉइनिंग चार्ज का डर रहता है, लेकिन इस कार्ड के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस पर कोई जॉइनिंग, एनरोलमेंट, एक्टिवेशन या सालाना रिन्यूअल चार्ज नहीं लगेगा. यानी यह पूरी तरह से लाइफटाइम फ्री (Lifetime Free) क्रेडिट कार्ड है. कार्ड की वैधता (Validity) जारी होने की तारीख से 5 साल तक होगी. अगर बकाये की राशि 500 रुपये तक है, तो कोई लेट पेमेंट पेनाल्टी नहीं लगेगी. 500 रुपये से अधिक बकाये पर बैंक के सामान्य नियम लागू होंगे.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस शानदार क्रेडिट कार्ड को पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
आयु सीमा: आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
खाता ठीक होना चाहिए: आवेदक का बैंक खाता किसी भी बैंक में एनपीए (NPA) या राइट-ऑफ घोषित नहीं होना चाहिए.
क्रेडिट स्कोर: सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए किसी न्यूनतम सिबिल/क्रेडिट स्कोर (Minimum Credit Score) की कोई अनिवार्य शर्त नहीं रखी गई है.
आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी?
अगर आप इस योजना के तहत क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए:
मोदी सरकार की यह पहल देश के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और उनके कारोबार को रफ्तार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. बिना किसी सालाना फीस के यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड मिलना छोटे कारोबारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप भी इस योजना के पात्र हैं, तो आज ही नजदीकी बैंक से संपर्क कर इस सुविधा का लाभ उठाएं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News