IND vs ENG: बेहद खतरनाक हो जाएगी भारत की Playing XI, चौथे टी20 मैच में खेलेंगे ये धुरंधर खिलाड़ी! – Zee News Hindi

IND vs ENG 4th T20I Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार 31 जनवरी को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच यह टी20 मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. सीरीज के तीन मैच बीत जाने के बाद भारत टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है.
Trending Photos
IND vs ENG 4th T20I Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार 31 जनवरी को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों देशों के बीच यह टी20 मुकाबला पुणे में खेला जाएगा. सीरीज के तीन मैच बीत जाने के बाद भारत टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. चौथे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं. टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरता है.

ओपनर

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग के लिए उतरेंगे. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर टीम इंडिया को एक विस्फोटक शुरुआत देने का जिम्मा होगा. संजू सैमसन इस सीरीज में अभी तक फ्लॉप साबित हुए हैं. अभिषेक शर्मा को अपने ओपनिंग पार्टनर से मदद नहीं मिल पा रही है.

नंबर 3
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछली 6 टी20 पारियों से खामोश है. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस दौरान एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. पुणे में होने वाले चौथे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव हर हाल में फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे.

नंबर 4
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में तिलक वर्मा नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तिलक वर्मा दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज हैं. तिलक वर्मा ने भारत के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 55.77 की औसत से 725 रन बनाए हैं. तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं.
नंबर 5
स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज, खतरनाक गेंदबाज और फुर्तीले फील्डर हैं. हार्दिक पांड्या उन खतरनाक खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो महज एक ओवर में ही पूरे मैच का नतीजा बदल सकते हैं.
नंबर 6
रिंकू सिंह पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे और तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच से बाहर हो गए थे. चौथे टी20 मैच में ये खतरनाक फिनिशर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकता है. रिंकू सिंह के पास बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में छक्के लगाने का बेहतरीन टैलेंट हैं. रिंकू सिंह लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं.
नंबर 7
वॉशिंगटन सुंदर नंबर 7 पर फिनिशर का रोल निभा सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम के माहिर बल्लेबाज भी हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए अभी तक 54 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 48 विकेट हासिल किए हैं. वॉशिंगटन सुंदर ने इसके अलावा 193 रन भी बनाए हैं.
स्पिन गेंदबाज
अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को बतौर स्पिन गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल गेंद और बल्ले से तूफान मचा सकते हैं. वहीं, लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पास एक से बढ़कर एक घातक वैरिएशंस हैं. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है.
ये होंगे तेज गेंदबाज
मोहम्मद शमी के साथ अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है. अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित होंगे. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे.
चौथे टी20 में ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News