Edited By Sanjeet
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया संन्यास का ऐलान (PIC Credit – ANI)
Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल जगत से एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है. पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 41 वर्षीय रोनाल्डो ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने 23 साल के लंंबे और शानदार इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. अब वह कभी पुर्तगाल के लिए खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे. इससे पहले हाल ही में अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. अब रोनाल्डो के इस फैसले से फुटबॉल फैंस को बड़ा झटका लगा है. 5 बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा 146 गोल के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपना करियर खत्म किया है.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार (5 नवंबर) को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर कर इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहा. अपने संन्यास का ऐलान करते हुए रोनाल्डो ने पुर्तगाल के फैंस से कहा, “पुर्तगाल के लोगों, नंबर 7 की जर्सी के नेशनल टीम के पास लौटने का समय आ गया है. मैंने कभी इस जर्सी को सिर्फ अपना नहीं माना, लेकिन पिछले 23 सालों में इसे पहनने, इसकी गरिमा बनाए रखने और स्टेडियम तक ले जाने का सौभाग्य जरूर मिला. अब वह वक्त आ गया है, जब मैं इस जर्सी को आने वाली पीढ़ी के हवाले कर रहा हूं.”
Portugal estará sempre em mim pic.twitter.com/dnFj51rxmh
Cristiano Ronaldo has RETIRED from international duty, bringing an end to his 23 year career with the Portuguese national team 🥺🐐
👕 234 games
⚽️ 146 goals
🅰️ 45 assists
🏆 European Championship
🏆🏆 Nations League
A legendary career has come to a close 🙌 pic.twitter.com/E3owMA5emj
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ महज 18 साल की उम्र में पुर्तगाल के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद रोनाल्डो ने पुर्तगाल की जर्सी में लगातार शानदार प्रदर्शन किया और टीम के कप्तान भी बने. 23 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए कुल 234 मुकाबले खेले और 146 गोल दागकर देश के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने. उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं.
रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 में पुर्तगाल को यूरोपियन चैंपियन बनाने की रही. इसके अलावा, उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को 2018-19 और 2024-25 UEFA नेशंस लीग का खिताब भी दिलाया. रोनाल्डो 6 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर भी बने. हालांकि, पुर्तगाल के लिए 6 वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) खेलने के बावजूद वह अपनी टीम को खिताब नहीं दिला सके. अब उनके संन्यास के साथ ही पुर्तगाल फुटबॉल के एक ऐतिहासिक दौर का अंत हो गया है.
ये भी पढ़ें- मैदान पर फिर दिखेगा भारत-पाकिस्तान का रोमांच, सैफ चैंपियनशिप में होगी भिड़ंत, जानिए कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301