Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व के शुभारंभ से पहले ही शहर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह और चमक देखने को मिल रही है। धनतेरस की पूर्व संध्या यानी गुरुवार को शहर के प्रमुख बाजार तैयार हो गए हैं। सर्राफा बाजार, कपड़ा मार्केट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बर्तनों की दुकानों तक हर तरफ खरीदारों की चहल-पहल है। व्यापारियों ने त्योहार के स्वागत के लिए खास तैयारियां की हैं। शुक्रवार को धनतेरस के पावन मौके पर बाजारों में भारी धनवर्षा होने की उम्मीद है।
गुरुवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में खरीदारी का माहौल देखते ही बन रहा था। ज्वैलरी शोरूम में नए डिजाइन के सोने-चांदी के आभूषण और सिक्कों की विशेष रेंज सजाई गई है। गारमेंट शोरूमों में पारंपरिक और आधुनिक परिधानों के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही घर को सजाने के लिए वंदनवार, रंग-बिरंगी झालरें, डिजाइनर दीये और सजावटी सामानों की दुकानों पर भी खूब रौनक रही। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कई आकर्षक ऑफर्स और रिआयत भी दी जा रही हैं। शुक्रवार को धनतेरस के दिन सोना, चांदी, वाहन और पीतल व तांबे के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसे देखते हुए सर्राफा और बर्तन कारोबारियों ने अग्रिम बुकिंग भी पूरी कर ली है।
{{info}}
आपने
{{correctCount}}/{{total}}
सही जवाब दिए
और ऐप पर पाएं ढेर सारे फायदे
क्विज़ खेलें | कॉइन जीतें | ज्यादा फ़ायदे पाएं
बर्तन बाजार: पारंपरिक के साथ पीतल, तांबे के भी बर्तन
धनतेरस पर घर में नया बर्तन लाना बेहद शुभ और मंगलकारी माना जाता है। इसी परंपरा के चलते लखीमपुर के मुख्य सदर बाजार और बर्तन मंडी में तैयारी पूरी है। इस बार स्टील के साथ पीतल, तांबे और उच्च गुणवत्ता वाले स्टेनलेस स्टील के बर्तनों की जबर्दस्त मांग देखी जा रही है। पारंपरिक पूजा के लोटे, तांबे के जग, पूजा की थालियां और पीतल के दीयों की बिक्री में भारी उछाल आया है। गृहणियां आधुनिक किचन को ध्यान में रखते हुए नॉन-स्टिक कुकवेयर, इंडक्शन बॉटम वाले बर्तन और कटलरी सेट्स का बाजार भी बेहतर है।
ṇ———————————–
ज्वैलरी बाजार: आफर और मेकिंग पर रिआयत
– धनतेरस के शुभ मुहूर्त में सोने और चांदी के आभूषण खरीदना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लखीमपुर के सराफा बाजार व अन्य आभूषणों के शोरूम्स में तैयारी पूरी है। इस बार पारंपरिक भारी गहनों के बजाय हल्के और मॉडर्न डिजाइन वाले सोने के हार, कंगन और झुमकों का बड़ा स्टाक तैयार रखा गया है। इसके अलावा, पूजा के लिए चांदी के विशेष सिक्के, जिन पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की छवि अंकित हैं, इनकी भी रेंज उपलब्ध है। इसके अलावा अलग-अलग शो रूम पर अलग-अलग आफर चल रहे हैं। कुछ जगहों पर गहनों की मेकिंग में रिआयत की बात कही जा रही है।
घरेलू आधुनिक उपकरणों की रेंज तैयार
घर को आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने के लिए लोग इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की ओर रुख कर रहे हैं। त्योहार पर मिलने वाले बड़े डिस्काउंट, कैशबैक और आसान मासिक किश्तों ईएमआई के चलते लोग जमकर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद रहे हैं। बाजार में सबसे ज्यादा मांग बड़ी स्क्रीन वाले 4 के स्मार्ट टीवी, डबल डोर रेफ्रिजरेटर और फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन की देखी जा रही है। त्योहारी सीजन में उपहार देने के लिए माइक्रोवेव ओवन, मिक्सर ग्राइंडर, एयर फ्रायर और वॉटर प्यूरीफायर की रेंज भी उपलब्ध है। युवा वर्ग में नए मॉडल के 5जी स्मार्टफोन्स, स्मार्टवॉच और ब्लूटूथ स्पीकर्स को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। शोरूम संचालकों ने त्योहार को देखते हुए विशेष ऑफर डिस्प्ले लगाए हैं, जहां हर बड़ी खरीद पर सुनिश्चित उपहार दिए जा रहे हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play