Feedback
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले X अकाउंट के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कराई गई है. यह शिकायत ‘उ से उत्तर प्रदेश’ नाम के अकाउंट को लेकर की गई है. यह शिकायत भाजयुमो नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी ने की है. उन्होंने अकाउंट संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
अमित त्रिपाठी ने हजरतगंज थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि ‘उ से उत्तर प्रदेश’ X अकाउंट से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं. उन्होंने इन पोस्ट पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग की. शिकायत के आधार पर हजरतगंज थाने में FIR दर्ज की गई.
हजरतगंज थाने में 5 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 50 मिनट पर FIR दर्ज की गई. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2) और 336(4) के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66C भी लगाई है. FIR नंबर 0241 है.
अकाउंट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमित त्रिपाठी ने पुलिस से अकाउंट चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की मांग की है. साथ ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है. शिकायत में सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ की जा रही अभद्र टिप्पणियों को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू