सैमसंग गैलेक्सी S27 स्मार्टफोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन एजेंसी पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना है।
सैमसंग गैलेक्सी S27 भारत में जल्द होगा लॉन्च BIS पर हुआ स्पॉट
सैमसंग गैलेक्सी S27 BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ।
जनवरी 2027 में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद।
Exynos 2700 चिपसेट और 50MP कैमरा संभव।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung के अपकमिंग Galaxy S27 स्मार्टफोन भारत के सर्टिफिकेशन एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट किया गया है। यह सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है। इससे पहले सैमसंग का यह फोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया था। इससे पहले भी NBD लिस्टिंग में सैमसंग के इस फोन की कुछ संभावित स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट हुए हैं।
BIS डेटाबेस में Samsung का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-S952B/DS के साथ लिस्ट किया गया है। संभव है कि यह Galaxy S27 स्मार्टफोन हो सकता है। बीआईएस प्लेटफॉर्म पर सैमसंग के इस फोन के हार्डवेयर की डिटेल्स सामने नहीं आई है। Samsung आमतौर पर Galaxy S सीरीज को जनवरी या फरवरी में लॉन्च करता है।
संभव है कि भारत में भी यह फोन 2027 जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy S27 स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी भारत में Galaxy S27+, S27 Pro और S27 Ultra लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग ने भारत में Galaxy S26 को 12 जीबी रैम के साथ 87,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
NBD डेटाबेस की लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy S27 स्मार्टफोन में 6.3-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस फोन में Exynos 2700 चिपसेट, 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म में लिस्ट किया जा चुका है। इस फोन को 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ लाया जा सकता है। सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जो Sony का सेंसर होगा। सैमसंग के फोन में 12MP का अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया था।
Galaxy S26 की बात करें तो कंपनी ने 6.3-इंच का 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट दिया गया था। इसके साथ फोन में 12MP अल्ट्रावाइड और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) मिलता है।
यह भी पढ़ें- 8,000mAh बैटरी बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च करेगा iQOO, 50MP कैमरा और MediaTek की पावर भी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।