उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक बार फिर गाजियाबाद की धरती से पश्चिम क्षेत्र में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। भाजपा का मजबूत दुर्ग माने जाने वाले गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने करीब डेढ़ किलोमीटर पदयात्रा कर पश्चिम में बड़ा संदेश दिया। इसे भाजपा का ‘मिशन-71’ भी कहा जा रहा है। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों पर जोश भरने की शुरुआत कर दी गई है।
पदयात्रा और जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव से ठीक पहले साल 2021 में दिसंबर की सर्द रात में योगी ने रोड शो कर पश्चिम का राजनीतिक पारा चढ़ाया था। पदयात्रा से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने सोची-समझी रणनीति के तहत पश्चिम क्षेत्र के अभियान की शुरुआत के लिए गाजियाबाद को चुना।
यह पहली बार नहीं है, जब योगी आदित्यनाथ ने इस जिले से चुनावी हुंकार भरी है। इससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, दिसंबर 2021 में भी उन्होंने पश्चिम में अपना सबसे बड़ा रोड शो गाजियाबाद से ही किया था, जिसने पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल बदल दिया था। रणनीतिकारों का मानना है कि योगी की पदयात्रा वेस्ट यूपी के सियासी समीकरणों को प्रभावित करेगी।
भाजपा के संगठन की दृष्टि से देखें तो पश्चिम क्षेत्र तीन मंडलों मेरठ, सहारनपुर और मुरदाबाद को मिलाकर बना है। इन तीनों मंडलों से कुल 71 विधायक लखनऊ पहुंचते हैं। साल 2017 में भाजपा ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले चुनाव में पार्टी को तीनों मंडलों में कुल 12 सीटों का नुकसान हुआ। इस बार सरकार बनाने के लिए इसकी भरपाई करनी होगी। यही कारण है कि पश्चिम क्षेत्र में होने वाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के लिए जब जिला तय करने की बारी आई तो गाजियाबाद को चुना गया।
पश्चिम उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का महत्वपूर्ण दखल है। यही कारण है कि मंच पर अग्रिम पंक्ति में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी को स्थान दिया गया। इसके अलावा चार पदाधिकारियो को भी मंच पर बैठाया गया। मुख्यमंत्री योगी ने भी किसानों के मुद्दों को उठाया। साथ ही चौधरी चरण सिंह को भी याद किया।
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play