मध्य प्रदेश में 5.32 करोड़ रुपये की एम्फेटामाइन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार – News24 Hindi

Written By PTI
डीआरआई ने सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास यात्री बस की तलाशी लेकर 6.64 किलो एम्फेटामाइन जब्त किया (Photo- AI Generated)
मध्य प्रदेश में नशे की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने इंदौर-भोपाल मार्ग पर एक यात्री बस से 6.64 किलो एम्फेटामाइन जब्त किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5.32 करोड़ रुपये बताई गई है. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. डीआरआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार, 6 नवंबर को इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीम को एक मुखबिर से सूचना मिली थी.
सूचना के मुताबिक, एक व्यक्ति दिल्ली से यात्री बस में बैठकर भोपाल आ रहा था. उसके पास मादक पदार्थ होने की आशंका थी. इस जानकारी के आधार पर डीआरआई की टीम ने 5 नवंबर, गुरुवार को इंदौर-भोपाल मार्ग पर सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास बस को रुकवाया. इसके बाद बस में यात्रियों की जांच की गई. इस दौरान शक के आधार पर एक यात्री को पकड़ा गया. अधिकारी के मुताबिक, आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर तीन पैकेट मिले. इन पैकेटों में क्रिस्टल के रूप में एम्फेटामाइन रखा हुआ था. जांच में इसका कुल वजन 6.64 किलो निकला.
इसके बाद टीम ने मादक पदार्थ को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम यानी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. जांच में यह भी पता चला कि आरोपी बेंगलुरु पुलिस की ओर से दर्ज एक दूसरे एनडीपीएस मामले में भी आरोपी है. वह उस मामले में जमानत पर बाहर था. डीआरआई को आरोपी के सामान से 48,400 रुपये नकद भी मिले हैं.
फिलहाल डीआरआई पूरे मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जब्त एम्फेटामाइन कहां से लाया गया था और इसे भोपाल में किसे पहुंचाया जाना था. हालांकि, इन सवालों पर जांच एजेंसी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News