Feedback
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मिलने की चाहत में आंध्र प्रदेश का एक फैन करीब 350 किलोमीटर पैदल चलकर हैदराबाद पहुंचा. बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अदौनी निवासी सैयांना ने 29 अक्टूबर को अपनी यह यात्रा शुरू की थी.
नौ दिनों तक पैदल चलने के बाद वह शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचा. इस दौरान सैयांना ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रति अपना गहरा लगाव जताया और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जाहिर की.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मिलने की चाहत में उनके एक प्रशंसक ने करीब 350 किलोमीटर का सफर पैदल तय किया। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के अडोनी निवासी सैयन्ना ने 29 अक्टूबर को अपनी यात्रा शुरू की थी और 9 दिनों की पदयात्रा के बाद हैदराबाद पहुंचे। सैयन्ना ने अपनी इस लंबी यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की और उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की इच्छा जताई. #AajTakSocial |#RevanthReddy #Telangana #Hyderabad #Kurnool #AndhraPradesh #ViralNews | #ATReel Revanth Reddy, Saiyanna, 350 KM Walk, Telangana CM, Kurnool, Adoni, Hyderabad, Fan Journey, Andhra Pradesh
इसके बाद सामने आई एक तस्वीर में सैयांना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इस फैन का स्वागत भी किया.
रेवंत रेड्डी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस यात्रा ने मुझे सचमुच हैरान कर दिया. उन्होंने जो स्नेह दिखाया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू